जयपुर। राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स लिमिटेड ने टीआरएल क्रोसाकी रिफ्रैक्टरीज लिमिटेड के साथ एक Strategic Joint Venture की घोषणा की है।
इस उद्यम के तहत ओडिशा में 350,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) Silica Ramming Mass उत्पादन सुविधा स्थापित की जाएगी, जिसमें लगभग 100 करोड़ रुपये का Initial Investment होगा। कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह साझेदारी राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स लिमिटेड की Multi-location Manufacturing Platform बनाने, पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने और प्रमुख उपभोग केंद्रों के करीब एक अधिक Efficient Supply Network बनाने की रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह Joint Venture राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स लिमिटेड की Patented Manufacturing Technology, स्थापित Market Presence और Research & Development क्षमताओं को टीआरएल क्रोसाकी की Regional Strength, ओडिशा में Quartzite Resources और Global Refractory Expertise के साथ जोड़ता है, जिसे जापान की क्रॉसाकी हरिमा कॉर्पोरेशन और जापान की निप्पॉन स्टील कॉर्पोरेशन का समर्थन प्राप्त है।
राघव प्रोडक्टिविटी की मौजूदा Group Capacity 534,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है और भारत के 26 राज्यों और 40 से अधिक देशों में इसकी उपस्थिति है। यह साझेदारी कंपनी के Manufacturing और Market Expansion के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगी।

