Wednesday, September 2, 2026 |
Home Business and EconomyAMFI ने Mutual Fund में भागीदारी बढ़ाने के लिए शुरू की Investor Education पहल

AMFI ने Mutual Fund में भागीदारी बढ़ाने के लिए शुरू की Investor Education पहल

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। Association of Mutual Funds in India (AMFI) ने अपने 31वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई में ‘Mutual Fund Sahi Hai’ Campaign के तहत Investor Education और Awareness को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहलों की घोषणा की।

इन पहलों का लक्ष्य महिलाओं, पहली बार Investment करने वालों, छोटे कस्बों और शहरों के परिवारों, Self-Help Groups और Microfinance Communities जैसे विभिन्न वर्गों में Awareness और Participation बढ़ाना है।

इस अवसर पर SEBI Chairman तुहिन कांत पांडे ने कहा, “Mutual Funds दोहरी भूमिका निभाते हैं। इनसे परिवारों को भारत की Growth Opportunities में शामिल होने में मदद मिलती है और उनकी Savings का Investment Productive Economy में होता है।”

AMFI Chairman संदीप सिक्का ने कहा, “आज घोषित Initiatives का लक्ष्य Investors की Education को विभिन्न Communities, छोटे शहरों, महिलाओं और Young Investors तक पहुंचाना है। साथ ही उन Standards को मजबूत करना है, जो Mutual Fund Ecosystem में Trust की नींव हैं।”

AMFI Chief Executive वेंकट एन. चलसानी ने कहा, “इन Initiatives का एक ही लक्ष्य है और वह है देशभर में Mutual Funds तक Access बढ़ाना, लोगों की Understanding को बेहतर बनाना और Trust को मजबूत करना।”



You may also like

Leave a Comment