Tuesday, September 1, 2026 |
Home Business Remediesपार्थ जिंदल को JSW MG Motor India का नया Chairman नियुक्त किया गया

पार्थ जिंदल को JSW MG Motor India का नया Chairman नियुक्त किया गया

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। भारत के प्रमुख औद्योगिक घरानों में से एक JSW Group के Promoter और युवा उद्यमी पार्थ जिंदल को तुरंत प्रभाव से JSW MG Motor India का नया Chairman नियुक्त किया गया है।

JSW Group और चीन की ऑटोमोबाइल दिग्गज SAIC Motor के बीच हुए इस रणनीतिक Joint Venture में पार्थ जिंदल शुरुआत से ही Board Member के रूप में जुड़े रहे हैं और कंपनी की Product Strategy, Manufacturing Expansion तथा Localisation Programme को आकार देने में उनकी अहम भूमिका रही है।

उनकी यह नई नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब यह Automobile Company भारत के तेजी से बढ़ते Electric Vehicle (EV) Market में अपने Portfolio Expansion और Manufacturing Capabilities को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आक्रामक रूप से काम कर रही है।

19 मई 1990 को जन्मे पार्थ जिंदल JSW Group के Chairman सज्जन जिंदल के इकलौते बेटे हैं और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद शानदार रही है।

उन्होंने वर्ष 2012 में अमेरिका की प्रतिष्ठित Brown University से Economics और Political Science में Graduation Degree हासिल की और इसके बाद वर्ष 2016 में दुनिया के शीर्ष Business Schools में शामिल Harvard Business School से Master of Business Administration (MBA) पूरा किया।

JSW Group में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले उन्होंने न्यूयॉर्क में एक Hedge Fund में काम करके और जापान की JFE Steel (JFE) में अनुभव प्राप्त करके अपने रणनीतिक और वित्तीय कौशल को मजबूत किया। इसके बाद वर्ष 2012 में उन्होंने आधिकारिक रूप से JSW Group में प्रवेश किया।

ग्रुप में शामिल होने के बाद से पार्थ जिंदल ने अपनी दूरदर्शी सोच के दम पर कंपनी के पारंपरिक Steel Business से अलग कई नए Business Domains का विस्तार किया है।

वर्तमान में वह JSW Cement और JSW Paints के Managing Director के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जहां उन्होंने नुकसान में चल रही इकाइयों को मुनाफे में बदलकर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है।

इसके अलावा वह JSW Dulux के Chairman, JSW Energy और JSW Defence के Director के रूप में भी ग्रुप को नई दिशा दे रहे हैं।

व्यापार के अलावा खेल जगत में भी उनकी गहरी रुचि है। वे JSW Sports के Founder हैं, जिसके तहत वे IPL Team Delhi Capitals और ISL Football Club Bengaluru FC का संचालन करते हैं।

Automotive Sector में MG Windsor जैसी Best-Selling Electric Cars के साथ कंपनी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब इस युवा और प्रतिभाशाली Leader के कंधों पर होगी।



You may also like

Leave a Comment