Wednesday, August 12, 2026 |
Home Corporate WorldRSWM Limited ने 186.30 करोड़ रुपए की लागत पर डेनिम गारमेंट इकाई स्थापित करने के लिए NDS9 के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए 

RSWM Limited ने 186.30 करोड़ रुपए की लागत पर डेनिम गारमेंट इकाई स्थापित करने के लिए NDS9 के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए 

by Business Remedies
0 comments
जयपुर। भीलवाड़ा आधारित प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने 186.30 करोड़ रुपए की लागत पर डेनिम गारमेंट इकाई स्थापित करने के लिए एनडीएस9 के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
   उल्लेखनीय है कि कंपनी द्वारा दिनांक 5 अगस्त, 2026 को एनडीएस9 प्राइवेट लिमिटेड (“एनडीएस9”) के साथ संयुक्त उद्यम के माध्यम से लगभग 186.30 करोड़ की अनुमानित परियोजना लागत पर एक डेनिम गारमेंट सुविधा स्थापित करने की बात कही गई थी। अब कंपनी ने सूचित किया है कि उपरोक्त परियोजना के संबंध में एनडीएस9 के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। संयुक्त उद्यम कंपनी में प्रस्तावित शेयरधारिता कंपनी द्वारा 74 फीसदी और एनडीएस9 द्वारा शेष 26 फीसदी के अनुपात में होगी। प्रस्तावित संयुक्त उद्यम कंपनी की वर्तमान चुकता शेयर पूंजी 1.00 करोड़ है, जिसमें 10/- रुपए अंकित मूल्य के 10,00,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं।
तदनुसार, कंपनी 10/- रुपए अंकित मूल्य के 7,40,000 इक्विटी शेयर खरीदेगी,जिनका कुल मूल्य 74.00 लाख रुपए होगा, जो इक्विटी शेयर पूंजी का 74 फीसदी है, जबकि एनडीएस9 10/- रुपए अंकित मूल्य के 2,60,000 इक्विटी शेयर खरीदेगी, जिनका कुल मूल्य 26.00 लाख रुपए होगा, जो इक्विटी शेयर पूंजी का 26 फीसदी है।
प्रस्तावित परियोजना की लगभग 186.30 करोड़ रुपए की लागत का वित्तपोषण इक्विटी अंशदान और सावधि ऋणों के माध्यम से क्रमशः 30 फीसदी और 70 फीसदी के प्रस्तावित अनुपात में किया जाएगा, जो कि सावधि ऋणदाताओं की शर्तों के अनुसार भिन्न हो सकता है, जैसा कि कंपनी द्वारा पहले ही 5 अगस्त, 2026 के अपने पूर्व प्रकटीकरण में बताया गया है। प्रस्तावित संयुक्त उद्यम कंपनी वर्तमान में निगमन प्रक्रिया के अधीन है।


You may also like

Leave a Comment