Wednesday, August 12, 2026 |
Home Editorialयुवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान के निर्माण में है महत्वपूर्ण भागीदार

युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान के निर्माण में है महत्वपूर्ण भागीदार

by Business Remedies
0 comments

युवाओं की भूमिका, क्षमता, समस्याओं और अधिकारों पर वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित करने के लिए आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। इसका मूल संदेश यही है कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भागीदार हैं। इस दिवस का महत्व सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक निर्णयों में युवाओं की सार्थक भागीदारी को बढ़ावा देना, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और आवश्यक कौशल के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर देना, बेरोजगारी और रोजगार से जुड़ी चुनौतियों के समाधान तथा युवा उद्यमिता को प्रोत्साहन देना भी है। इसके अलावा युवाओं को शांति निर्माण, सामाजिक सद्भाव और सतत विकास में भागीदार बनाना तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव 2250 भी युवाओं की शांति-निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है। इस वर्ष युवा दिवस की थीम ” विभिन्न परिस्थितियां, साझा आकांक्षाएं ” है। यह युवाओं की विविधतापूर्ण वास्तविकताओं को मान्यता देता है।अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास काफी पुराना है। संयुक्त राष्ट्र ने 1965 में युवाओं के बीच शांति, पारस्परिक सम्मान और राष्ट्रों के बीच समझ को बढ़ावा देने की घोषणा को समर्थन दिया। इसके बाद वर्ष,1985 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया। इससे विश्व स्तर पर युवाओं की भागीदारी और विकास में उनकी भूमिका पर विशेष ध्यान गया। वर्ष, 1991 युवा मंच का प्रस्ताव आया। वियना में संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के वल्र्ड यूथ फोरम में युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस घोषित करने का विचार सामने रखा। उसके बाद वर्ष,1998 में लिस्बन सम्मेलन के दौरान 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस घोषित करने की सिफारिश की। पहला अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस आज के दिन वर्ष, 2000 को मनाया गया। यह दिवस युवाओं की ऊर्जा, नवाचार, प्रतिभा और सामाजिक योगदान को सम्मान देने का अवसर है।



You may also like

Leave a Comment