जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | जयपुर आधारित RMC Switchgears Limited को Genus Power Infrastructures Limited से 5,01,72,500/- रुपए के UND S-Panel Mounting Structure 1.1 kW के लिए Letter of Award (LOA) प्राप्त हुआ है। UND S-Panel Mounting Structure 1.1 kW, 600/1200 मिमी 18/17/2024- “Module Mounting Structures जिनकी छत की सतह से सबसे निचले बिंदु पर न्यूनतम 600 मिमी की Ground Clearance हो” के लिए ऑर्डर मिला है। ऑर्डर को पूरा करने की अवधि 6 माह है।
RMC Switchgears Limited को Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited (JVVNL) से 2,84,47,125/- रुपए का Letter of Award (LOA) प्राप्त हुआ है। यह Letter of Award (LOA) 100 एम्पियर के LT Distribution Kiosk के लिए है, जो Underground Cabling के लिए उपयुक्त है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार इन दोनों LOA की प्राप्ति से कंपनी के ऑर्डर बुक को और मजबूती मिली है और इससे कंपनी के राजस्व तथा विकास की संभावनाओं में सकारात्मक योगदान मिलने की उम्मीद है।

