Thursday, July 23, 2026 |
Home Main Newsमहंगा Crude Oil बना Market का विलेन, शुरुआती कारोबार में गिरावट

महंगा Crude Oil बना Market का विलेन, शुरुआती कारोबार में गिरावट

West Asia तनाव और कमजोर Global cues से Oil & Gas, Pharma और Banking Stocks पर दबाव

by Business Remedies
0 comments
Sensex and Nifty open lower as crude oil prices rise amid West Asia tensions

कमजोर शुरुआत
मुंबई, West Asia में तनाव, महंगे Crude Oil और कमजोर Global cues के बीच गुरुवार को भारतीय Share Market गिरावट के साथ खुला। Sensex 239.95 अंक यानी 0.31 प्रतिशत टूटकर 76,515.10 पर खुला, जबकि Nifty 91.45 अंक या 0.38 प्रतिशत फिसलकर 23,904.80 पर पहुंच गया।

Oil & Gas पर दबाव
Sectoral indices में Nifty Oil & Gas करीब 1 प्रतिशत गिरकर सबसे कमजोर रहा। इसके बाद Nifty Pharma, Nifty Realty, Nifty PSU Bank, Nifty 500 Healthcare, Nifty Cement और Nifty Private Bank में बिकवाली दिखी। वहीं Nifty FMCG और Nifty MidSmall IT & Telecom हरे निशान में रहे।

इन Stocks में गिरावट
Nifty के Losers में Dr Reddy’s Laboratories, IndiGo, Infosys, Bajaj Finance, Cipla, Tata Steel और Larsen & Toubro शामिल रहे। शुरुआती कारोबार में इनमें करीब 4 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज हुई।

Crude Oil ने बढ़ाई चिंता
Market Experts के अनुसार Yemen के Houthis द्वारा Red Sea में Saudi Oil tankers को निशाना बनाने के दावे और Iran-US संघर्ष के विस्तार ने West Asia संकट बढ़ाया है। Brent Crude $96 प्रति Barrel के आसपास पहुंच गया, जबकि WTI Crude $88 से ऊपर रहा। ऊंची Oil Prices भारत में Inflation, Trade Deficit और Corporate Margins की चिंता बढ़ा सकती हैं।

निवेशकों के लिए रणनीति
Analysts का मानना है कि निकट अवधि में Negative Sentiment से Equity Market दबाव में रह सकता है। हालांकि, मौजूदा Correction लंबी अवधि के Investors को मजबूत Fundamentals वाले Quality Stocks में धीरे-धीरे निवेश का अवसर दे सकता है।

Global Markets का हाल
Asian Markets में मिला-जुला कारोबार रहा। Japan का Nikkei बढ़त में रहा, जबकि South Korea का KOSPI मजबूत हुआ। Taiwan और Singapore के indices दबाव में रहे। पिछले US Session में S&P 500 और Nasdaq की गिरावट ने घरेलू Market Sentiment पर दबाव डाला।




You may also like

Leave a Comment