Wednesday, July 22, 2026 |
Home Corporate WorldSmartphone व Accessories बिक्री कंपनी Mehul Telecom Limited ने Gandhinagar में खोला नया स्टोर

Smartphone व Accessories बिक्री कंपनी Mehul Telecom Limited ने Gandhinagar में खोला नया स्टोर

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। गुजरात के Rajkot आधारित Mehul Telecom Limited रिटेल मॉडल के माध्यम से स्मार्टफोन और एक्सेसरीज की बिक्री करने वाली कंपनी है। Mehul Telecom Limited ने सर्वे नंबर 54, 58, 59, ग्राउंड फ्लोर, दुकान नंबर 88, प्रमुख मस्ताना, Reliance Cross Road, Gandhinagar, Gujarat में Mehul Telecom ब्रांडनेम से नया स्टोर स्थापित किया है।

कारोबारी गतिविधियां:

मई 2023 में स्थापित, Mehul Telecom Limited एक मल्टी-ब्रांड मोबाइल रिटेल चेन है, जो हाइब्रिड “COCO” (कंपनी के स्वामित्व वाली, कंपनी द्वारा संचालित) और “FOFO” (फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली, फ्रेंचाइजी द्वारा संचालित) रिटेल मॉडल के माध्यम से स्मार्टफोन और एक्सेसरीज की पेशकश करती है।

Mehul Telecom Limited विभिन्न ब्रांडों के कनेक्टेड लाइफस्टाइल उत्पाद और पेरिफेरल्स जैसे वियरेबल्स, ऑडियो डिवाइस और पावर सॉल्यूशन्स जैसे स्पीकर, स्मार्टवॉच, ईयरफोन, हेडफोन, टैबलेट, मोबाइल कवर, फोन चार्जर, स्क्रीन गार्ड, पावर बैंक, फोन वारंटी प्लान, Fire Stick, कार होल्डर क्लैंप, पेन ड्राइव आदि की रिटेल बिक्री करती है।

व्यवसाय क्षेत्र:

कंपनी के स्वामित्व वाले और कंपनी द्वारा संचालित खुदरा स्टोरों के माध्यम से बिक्री (COCO मॉडल)

फ्रैंचाइज़ के स्वामित्व वाले और फ्रैंचाइज़ द्वारा संचालित आउटलेट्स के माध्यम से बिक्री (FOFO मॉडल)

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो:

Mehul Telecom Limited भारत में चल रहे सभी प्रमुख ब्रांडों के स्मार्टफोन और टैबलेट, जैसे MI, Samsung, iPhone, Vivo, Oppo, Realme, Nokia, OnePlus, Redmi, Nothing, Tecno, Intel, Infinix, Xiaomi और Gujarat में लोकप्रिय अन्य ब्रांड के मोबाइलों की बिक्री करती है।

साथ ही Mehul Telecom Limited स्पीकर, स्मार्टवॉच, ईयरफोन, हेडफोन, टैबलेट, मोबाइल कवर, फोन चार्जर, स्क्रीन गार्ड, पावर बैंक, फोन वारंटी प्लान, Fire Stick, कार होल्डर क्लैंप, पेन ड्राइव जैसे सभी प्रमुख ब्रांडों के एक्सेसरीज़, जो भारत में चल रहे हैं, जैसे MI, Samsung, Vivo, Oppo, Realme, Nokia, OnePlus, Redmi, Nothing, Tecno, Intel, Infinix, Xiaomi और Gujarat में लोकप्रिय अन्य ब्रांड से होते हैं, की भी बिक्री करती है.



You may also like

Leave a Comment