AI Skills पर बढ़ा Salary Premium
नई दिल्ली। भारत में AI Skills की मांग तेजी से बढ़ रही है और Employers ऐसे Professionals को आकर्षित करने के लिए अधिक Salary देने को तैयार हैं। हालांकि, मौजूदा कर्मचारियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। Indeed की एक Report के अनुसार, AI से प्रभावित 54 प्रतिशत कर्मचारियों की Pay या तो स्थिर रही है या उसमें गिरावट दर्ज की गई है।
नई Hiring में ज्यादा Package
Report में बताया गया कि 66 प्रतिशत Employers, AI-skilled Roles के लिए महत्वपूर्ण Salary Premium देने का दावा करते हैं। करीब 40 प्रतिशत Organisations ने कहा कि AI Roles में Non-AI Roles की तुलना में 11 से 30 प्रतिशत अधिक Salary दी जा रही है। वहीं, 26 प्रतिशत Roles में 31 से 50 प्रतिशत तक Premium देने की बात सामने आई है।
पुराने कर्मचारियों की Earnings पर असर
रोजाना AI के साथ काम करने वाले 36 प्रतिशत Professionals की Compensation Package में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 18 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपनी कुल Earnings में गिरावट दर्ज की। केवल कुछ ही कर्मचारियों को बाहरी Job Market में दिख रहे बड़े Salary Hike का लाभ मिला।
Internal Appraisal में देरी
Report के मुताबिक, Companies नई Hiring के लिए AI Talent को अधिक Pay दे रही हैं, लेकिन Internal Appraisal और Compensation Models अभी भी पीछे हैं। इससे Mid-career और Senior Professionals में असंतोष और Job Insecurity बढ़ सकती है।
Talent Retention भी जरूरी
Indeed India के Managing Director Sashi Kumar ने कहा कि AI Talent की Hiring के साथ Internally Upskill करने वाले कर्मचारियों को Retain करना भी जरूरी है। Organisations को कर्मचारियों द्वारा पैदा की जा रही वास्तविक Value के अनुसार अपने Appraisal Models में बदलाव करना चाहिए।
Career Choices पर AI का प्रभाव
करीब 51 प्रतिशत Professionals ने कहा कि AI ने उनके Career Choices को प्रभावित किया है। वहीं, लगभग 40 प्रतिशत Employers अब Formal University Degree के बजाय AI Skills और Certifications को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।

