जयपुर। कोलकाता आधारित गणेश इंफ्रावर्ल्ड लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष के लिए मजबूत वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने आय और मुनाफे दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। बेहतर परियोजना निष्पादन, मजबूत ऑर्डर बुक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में बढ़ती मांग के चलते कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा।
तिमाही वित्तीय परिणाम
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 23,128.75 लाख रुपए हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 16,087.76 लाख रुपए थी। इस प्रकार कंपनी की आय में लगभग 43.77 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कर पूर्व लाभ 2,607.12 लाख रुपए रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 1,558.95 लाख रुपए था। यानी कर पूर्व लाभ में लगभग 67.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
वहीं कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ 2,445.86 लाख रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1,161.70 लाख रुपए था। इस प्रकार कंपनी के मुनाफे में करीब 110.5 फीसदी की शानदार वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी का बेसिक ईपीएस भी बढ़कर 5.73 रुपए हो गया, जबकि पिछले वर्ष यह 3.36 रुपए था। इसमें लगभग 70.5 फीसदी की वृद्धि हुई।
वित्त वर्ष 2026 का प्रदर्शन
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की परिचालन आय 83,554.56 लाख रुपए रही, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 53,822.18 लाख रुपए थी। यानी सालाना आधार पर कंपनी की आय में लगभग 55.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी का वार्षिक कर पूर्व लाभ बढ़कर 9,563.36 लाख रुपए पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 5,337.33 लाख रुपए था। इस प्रकार कर पूर्व लाभ में करीब 79.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
वहीं कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ 7,617.27 लाख रुपए रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 4,005.04 लाख रुपए था। यानी कंपनी के मुनाफे में लगभग 90.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी का बेसिक ईपीएस भी 11.59 रुपए से बढ़कर 17.83 रुपए पहुंच गया, जिसमें करीब 53.8 फीसदी की वृद्धि हुई।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र में बढ़ती मांग, बेहतर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और मजबूत ऑर्डर बुक के चलते वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कंपनी आने वाले समय में विस्तार योजनाओं और नई परियोजनाओं पर फोकस बनाए रखेगी।

