Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate WorldItcons E-Solutions limited को खादी और ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) से 4.21 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

Itcons E-Solutions limited को खादी और ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) से 4.21 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। मानव संसाधन क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी इटकॉन्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को खादी और ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा 2 वर्षों की अवधि के लिए 73 मानव संसाधन उपलब्ध कराने का एक नया अनुबंध प्राप्त हुआ है। अनुबंध का कुल मूल्य 42150201.89 रुपये (चार करोड़ इक्कीस लाख पचास हजार दो सौ एक और नवासी पैसे मात्र) है, जिसमें सभी कर और शुल्क शामिल हैं। अनुबंध 1 मई, 2026 से शुरू होने वाला है और 30 अप्रैल, 2028 तक लागू रहेगा।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह अनुबंध कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और सरकारी एजेंसियों द्वारा कंपनी पर रखे गए निरंतर विश्वास को दर्शाता है।
कारोबारी गतिविधियां:
इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड ह्यूमन रिसोर्स सर्विसेज देने का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी दोनों संगठनों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। 1. मेनपावर सप्लाई/रिकू्रटमेंट सर्विस 2. मेनपावर सोर्सिंग/ स्टाफिंग सर्विसेज निगमन के बाद से ‘इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड’ अनुबंधित कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की टीम बन गई है। कंपनी स्टाफिंग और भर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी, खाद्य आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है। इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड अपनी सेवाओं की पेशकश को विकसित कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं के माध्यम से उनकी एंड-टू-एंड एचआर जरूरतों का समर्थन किया जा सके। कंपनी की सेवाओं की श्रेणी को निम्नलिखित व्यवसायों के अंतर्गत विभाजित किया गया है: 1. आईटी स्टाफिंग 2. जनरल स्टाफिंग 3. री-बेजिंग 4. रिक्रूटमेंट प्रोसेस आउटसोर्सिंग 5. पास थ्रो सर्विसेज 6. पेरोल सर्विसेज 7. मैनेज्ड आईटी सर्विसेज 8. प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग सॉल्यूशन 9. परमानेंट हायरिंग कंपनी ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। कंपनी को मूल रूप से आईटी स्टॉफिंग से ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी द्वारा विप्रो, एलटीटाई माईंडट्री, टीवीएसई, इनफिनाइट सॉल्यूशंस, एचसीएल इत्यादि प्रमुख कंपनियों को सर्विस प्रदान की जा रही है। कंपनी को अच्छी सर्विस देने पर ग्राहक कंपनियों से नियमित रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment