Saturday, July 25, 2026 |
Home Automobileटेक महिन्द्रा का वित्त वर्ष 26 का एबिट साल दर साल 39.2% बढ़कर 7,152 करोड़ रुपये पहुंचा, 36 रुपये अंतिम लाभांश घोषित, कुल लाभांश 51 रुपये पहुंचा

टेक महिन्द्रा का वित्त वर्ष 26 का एबिट साल दर साल 39.2% बढ़कर 7,152 करोड़ रुपये पहुंचा, 36 रुपये अंतिम लाभांश घोषित, कुल लाभांश 51 रुपये पहुंचा

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, अप्रैल, 2026- सभी उद्योगों में उपक्रमों को टेक्नोलॉजी परामर्श और डिजिटल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी Tech Mahindra ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई तिमाही एवं वर्ष के लिए समेकित वित्तीय नतीजों की घोषणा की है।

Mohit Joshi, CEO एवं प्रबंध निदेशक ने कहा, हम हमारे परिवर्तन में एक AI नेतृत्व वाले संगठन की ओर तेजी ला रहे हैं जिसमें सभी सेवाओं में AI का समावेश किया जा रहा है और साथ ही हम हमारे ग्राहकों के लिए मूल्य डिलीवरी बढ़ाने के लिए हमारी क्षमताओं को विस्तार दे रहे हैं। यह लगातार तिमाहियों में एक अरब डॉलर से अधिक के सौदों समेत हाल के वर्षों में हासिल सबसे बड़े सौदे में परिलक्षित होता है। हम अनुशासन के साथ स्तर बढ़ाने पर निरंतर ध्यान दे रहे हैं और वित्त वर्ष 27 की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में हैं।

Rohit Anand, मुख्य वित्तीय अधिकारी ने कहा, वित्त वर्ष 2025-26 हमारी परिवर्तन की यात्रा के स्थिरीकरण चरण के अंत का प्रतीक है जहां चुनौतीपूर्ण वृहद वातावरण के बावजूद लगातार 10वीं तिमाही में मार्जिन बढ़ा। हमारे अनुशासित पूंजी आबंटन और हमारे शेयरधारकों को लेकर प्रतिबद्धता के अनुरूप हमने लाभांश 13 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया जिससे बीते वर्ष के लिए कुल लाभांश 51 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया जो अभी तक का सर्वाधिक लाभांश है।



You may also like

Leave a Comment