निसान मोटर इंडिया और Avis India की रणनीतिक साझेदारी, कॉरपोरेट मोबिलिटी सॉल्यूशंस को मिलेगा बढ़ावा
इंटीग्रेटेड लीजिंग और सब्सक्रिप्शन ऑफरिंग्स के जरिए फ्लेक्सिबल मोबिलिटी की बढ़ती मांग को करेंगे पूरा
गुरुग्राम, 23 अप्रैल, 2026: Nissan Motor India Private Limited (एनएमआईपीएल) और Avis India ने आज भारत में कॉरपोरेट मोबिलिटी और लीजिंग सॉल्यूशंस को मजबूती देने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। दोनों कंपनियों ने मिलकर इंटीग्रेटेड लीजिंग एवं सब्सक्रिप्शन ऑफरिंग्स की पेशकश की है। इस गठजोड़ का लक्ष्य विभिन्न कंपनियों की ओर से आ रही फ्लेक्सिबल एवं एसेट-लाइट मोबिलिटी मॉडल्स की बढ़ती मांग को पूरा करना है। साथ ही इससे एक स्ट्रक्चर्ड एवं एंड-टु-एंड इकोसिस्टम के माध्यम से निसान के व्हीकल पोर्टफोलियो तक सुगम एवं किफायती पहुंच भी सुनिश्चित होगी।
इन ऑफरिंग्स के तहत फ्लेक्सिबल लीजिंग एवं सब्सक्रिप्शन प्लान के माध्यम से Nissan Magnite एवं All-New Nissan Gravite समेत निसान के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तक पहुंच मिलेगी। इसमें 60 महीने तक की अवधि और 50,000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए अलग-अलग प्लान मिलेंगे। कुछ वैरिएंट्स के लिए रेंटल की शुरुआत 9,399 रुपये प्रति महीने (GST और नियम एवं शर्तें लागू)* से होगी। इन सॉल्यूशंस को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे कॉरपोरेट ग्राहकों को किफायती एवं सुविधाजनक विकल्प मिल सके।
इस घोषणा को लेकर Nissan Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर Mr. Saurabh Vatsa ने कहा, ‘इस साझेदारी से रणनीतिक और ग्राहकों को केंद्र में रखने वाली पहलों के माध्यम से भारतीय बाजार के प्रति निसान की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजूबती मिलेगी। इसके जरिये सुगम एवं फ्लेक्सिबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस को विस्तार देते हुए ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान किया जाएगा। Avis India के साथ साझेदारी करते हुए हम ऐसा सुगम लीजिंग इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं, जो हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के पूरक की तरह काम करेगा और एफिशिएंट, स्केलेबल एवं एसेट-लाइट मोबिलिटी सॉल्यूशंस चाह रहे कॉरपोरेट ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करेगा।’
इस घोषणा को लेकर Avis India के मैनेजिंग डायरेक्टर Mr. Aman Nagar ने कहा, ‘यह साझेदारी Avis India में हमारे लिए प्रमुख मैन्यूफैक्चरर्स के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने का और परिचालन क्षमता को बढ़ाने का अवसर है। यह एंटरप्राइज क्लाइंट्स के लिए स्केलेबल एवं स्ट्रक्चर्ड प्लेटफॉर्म बनाने और उपलब्ध कराने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है।’

