Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldCOIN DCX ने डिजिटल सुरक्षा नेटवर्क के लिए ₹100 करोड़ फंड की घोषणा की

COIN DCX ने डिजिटल सुरक्षा नेटवर्क के लिए ₹100 करोड़ फंड की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली, 31 मार्च 2026: CoinDCX ने देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड और डिजिटल ठगी से निपटने के लिए डिजिटल सुरक्षा नेटवर्क के तहत ₹100 करोड़ के फंड की घोषणा की है। यह पहल “लेन-देन से पहले सावधानी” नामक राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से भारत के डिजिटल फाइनेंस इकोसिस्टम के लिए साझा साइबर सुरक्षा ढांचा तैयार करेगी।

इस नेटवर्क के तहत बहुभाषी जागरूकता कंटेंट, फ्रॉड इंटेलिजेंस API से संचालित पब्लिक वेरिफिकेशन प्लेटफॉर्म और 24×7 मुफ्त WhatsApp हेल्पलाइन लॉन्च की जाएगी, जिससे कोई भी व्यक्ति पैसे भेजने या लिंक पर क्लिक करने से पहले जानकारी की पुष्टि कर सके। पहल का उद्देश्य सिर्फ crypto नहीं बल्कि पूरे डिजिटल फाइनेंस इकोसिस्टम—bank, fintech, telecom और browser कंपनियों—को जोड़कर real-time में धोखाधड़ी की पहचान और रोकथाम करना है।

इसके साथ ही राज्य cybercrime cells के लिए training program, technology grants और एक समर्पित rapid-response unit स्थापित की जाएगी। कंपनी ने industry और regulators से साझा cyber security मानक विकसित करने की अपील भी की है।

Sumit Gupta और Neeraj Khandelwal co-founder CoinDCX ने कहा, “डिजिटल सुरक्षा नेटवर्क भारत के डिजिटल इकोसिस्टम के लिए एक साझा immune system बनेगा। हमारा लक्ष्य है कि हर भारतीय सुरक्षित और भरोसे के साथ डिजिटल finance में भाग ले सके।”



You may also like

Leave a Comment