जयपुर: Nissan Motor India Private Limited (NMIPL) ने Jaipur में नए एवं अत्याधुनिक Namo Nissan 3S center के उद्घाटन के साथ Rajasthan में अपना footprint बढ़ाया है। यह कदम भारत के प्रमुख markets में sales एवं service experience को सुगम बनाने और अपनी पहुंच बढ़ाने के Nissan के मौजूदा प्रयासों के तहत उठाया गया है।
इस center में 2,100 वर्गफीट में modern showroom बनाया गया है, जहां 4 cars display की जा सकती हैं। साथ ही 3 service bays के साथ 5,000 वर्गफीट में service workshop स्थापित किया गया है। इस center के माध्यम से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे sales, service और spare parts support की सुविधा मिल सकेगी। Nissan के global retail standard के अनुरूप तैयार किए गए इस अत्याधुनिक outlet में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही जानकार, प्रशिक्षित एवं उत्साही staff और service professionals नियुक्त किए गए हैं, जो ग्राहकों को premium ownership experience एवं बेहतर value देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर Nissan Motor India के Managing Director Saurabh Vatsa ने कहा, “Jaipur में अपने दूसरे 3S outlet के उद्घाटन के साथ हम Rajasthan में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर खुश हैं। इस क्षेत्र से लगातार मजबूत demand देखने को मिल रही है और Nissan brand को लेकर यहां व्यापक संभावनाएं हैं। यह विस्तार देशभर में हमारे network expansion के प्रयासों का ही हिस्सा है, जिससे अपने ग्राहकों के नजदीक पहुंचने और उन्हें बेहतरीन ownership experience देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी। हाल ही में launch की गई नई Nissan Gravite के साथ हम product-led resurgence को गति दे रहे हैं। साथ ही pipeline में और भी नए models हैं। ऐसे में network expansion हमारी रणनीति का प्रमुख स्तंभ बना हुआ है।”
Namo Nissan के Dealer Principal Aditya एवं Arjun Singh ने कहा, “Jaipur में इस नए outlet की launching के साथ Rajasthan में brand की मौजूदगी बढ़ाने में Nissan Motor India का सहयोगी बनना हमारे लिए गर्व की बात है। यह dealership ग्राहकों को world-class retail एवं service experience देने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसे Nissan के मजबूत product portfolio और ग्राहकों को केंद्र में रखने की रणनीति से मदद मिलेगी। हम Jaipur एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को sales एवं after-sales support के उच्च मानकों के साथ service देने के लिए उत्साहित हैं।”
यह network expansion का कदम ऐसे महत्वपूर्ण समय में उठाया गया है, जबकि Nissan भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बना रही है। नई Nissan Magnite की लगातार सफलता ने इस विकास की नींव रखी है। अब नई Nissan Gravite की launching से प्रमुख segment में brand की मौजूदगी और मजबूत होगी। इस विस्तार के साथ Nissan dealership development में लगातार निवेश और भारतीय ग्राहकों को बेहतर value देने के लक्ष्य के साथ customer-centric initiatives के माध्यम से भारतीय बाजार को लेकर अपनी long-term commitment को मजबूत कर रही है।

