Sunday, July 12, 2026 |
Home Corporate WorldShivalic Power Control Limited ने Somaya Solar Solutions Limited में 51.64% इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को दी मंजूरी

Shivalic Power Control Limited ने Somaya Solar Solutions Limited में 51.64% इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को दी मंजूरी

Board meeting में 24,22,066 equity shares खरीदने का फैसला, solar sector में विस्तार की रणनीति

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद आधारित Shivalic Power Control Limited विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता एवं क्षमता के electric panel बनाती है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 21 फरवरी, 2026 को हुई meeting में, Somaya Solar Solutions Limited के 24,22,066 equity shares (51.64 फीसदी equity हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

जिस कंपनी का अधिग्रहण किया जा रहा है, वह solar संबंधित विनिर्माण, प्रसंस्करण, संयोजन, व्यापार, आयात, निर्यात, अनुबंध, वितरण, सौदे, प्रचार, स्थापना, सौर ऊर्जा प्रणालियों का संचालन, solar photovoltaic, solar thermal, solar chimney और कोई अन्य सौर आधारित उपकरण या उपकरण या घरों, उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में उपयोग की जाने वाली solar technologies के क्षेत्र में कार्यरत है।

यह सौदा 27 रुपए प्रति share पर होगा और कंपनी इस अधिग्रहण के लिए 6,53,95,782 रुपए खर्च करेगी। Somaya Solar Solutions Limited ने वित्त वर्ष 2025 में 23,83,68,790 रुपए का revenue अर्जित किया था।

इस अधिग्रहण से कंपनी solar sector में कारोबारी विस्तार के लिए सक्षम होगी।



You may also like

Leave a Comment