मुंबई, 28 जनवरी 2026: देश में चुनावी माहौल के बीच Kotak Mutual Fund (Kotak Mahindra Asset Management Company Limited – KMAMC) ने अपना नया अभियान “Vote for Long-Term Growth with Kotak Flexicap Fund” लॉन्च किया है। इस पहल के जरिए निवेशकों को यह संदेश दिया जा रहा है कि जिस सोच-समझकर वे सही उम्मीदवार का चयन करते हैं, उसी गंभीरता से उन्हें अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों के लिए उपयुक्त निवेश विकल्प चुनना चाहिए।
यह अभियान मतदान की परिचित प्रक्रिया से प्रेरणा लेकर निवेश को एक महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में प्रस्तुत करता है, जो व्यक्ति के वित्तीय भविष्य को आकार देता है। Kotak Flexicap Fund को एक ऐसे लचीले और बहुमुखी समाधान के रूप में पेश किया गया है, जो बाजार की अल्पकालिक अस्थिरता और शोर के बावजूद दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण पर केंद्रित रहने में मदद करता है।
तेजी से बदलते बाजार परिदृश्य में फंड का फ्लेक्सिबल निवेश ढांचा इसे विभिन्न मार्केट कैप और सेक्टर्स में गतिशील रूप से निवेश करने की अनुमति देता है, ताकि उभरते अवसरों का बेहतर लाभ उठाया जा सके।
Kotak Flexicap Fund की प्रमुख विशेषताएं
- लचीलापन: Large-cap, Mid-cap और Small-cap कंपनियों में निवेश के जरिए व्यापक विकास अवसरों में भागीदारी
- सक्रिय प्रबंधन: शोध-आधारित निवेश निर्णयों के माध्यम से बदलती बाजार परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति
- सिद्ध अनुभव: 15 वर्षों से अधिक समय से दीर्घकालिक धन सृजन पर केंद्रित निवेश दृष्टिकोण
Nilesh Shah, Managing Director, Kotak Mahindra Asset Management Company, ने कहा कि हर चुनाव यह याद दिलाता है कि हमारे फैसले भविष्य को प्रभावित करते हैं, और यही सिद्धांत संपत्ति निर्माण पर भी लागू होता है। उन्होंने कहा कि सफल निवेशक अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के बजाय दीर्घकालिक बुनियादी कारकों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उनके अनुसार, Kotak Flexicap Fund निवेश टीम को बदलते बाजार में अवसरों का लाभ उठाने की स्वतंत्रता देता है और अनिश्चितताओं के बीच अनुशासित, शोध-आधारित दृष्टिकोण दीर्घकालिक निवेशकों को मजबूत बढ़त प्रदान करता है।
वहीं Kinjal Shah, Head – Marketing, Digital Products & Analytics, Kotak Mahindra AMC, ने बताया कि यह अभियान डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया और लक्षित संचार माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान के इस मौसम में निवेशकों को यह याद दिलाया जाएगा कि जैसे वे सही उम्मीदवार का चयन करते हैं, वैसे ही अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों के अनुरूप सही फंड का चुनाव भी करें।
Kotak Flexicap Fund को नए निवेशकों के लिए, जो अपनी निवेश यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, और अनुभवी निवेशकों के लिए, जो अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं, दोनों के लिए उपयुक्त विकल्प बताया गया है। विभिन्न मार्केट कैप में निवेश की लचीलापन और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति अपनाने की क्षमता इसे दीर्घकालिक धन सृजन के लिए आकर्षक बनाती है।
अभियान का वीडियो YouTube पर उपलब्ध है।

