मुंबई, 20 जनवरी 2026: भविष्य के लिए बचत सभी करना चाहते हैं – लेकिन दीर्घकालिक बचत योजना को बरकरार रखने अक्सर मुश्किल हो सकता है। बढ़ते घरेलू खर्च, बदलती प्राथमिकताएं, और साल-दर-साल प्रीमियम भुगतान के दबाव कारण दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को बनाए रखना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने बचत को आसान और अपेक्षाकृत अधिक किफायती बनाने के लिए, अपनी दीर्घकालिक बचत योजना, फॉर्च्यून गारंटी सुप्रीम*, को ऐसी विशिष्टताओं के साथ बेहतर बनाया है जो गारंटीशुदा रिटर्न प्रदान कर वित्तीय बोझ कम करते हैं।
‘प्रीमियम ऑफसेट’ फीचर के साथ बचत की ज़िम्मेदारी बांटना
इस बदलाव का मुख्य तत्व है, टाटा एआईए का अनोखा ‘प्रीमियम ऑफसेट’ विकल्प। इस फीचर के तहत, ग्राहक 12 साल की प्रीमियम भुगतान अवधि के पहले छह साल के लिए ही प्रीमियम देते हैं, और बाकी छह प्रीमियम के लिए, वे टाटा एआईए द्वारा दिए जाने वाले आय लाभ (इनकम बेनिफिट) से चुकाने (ऑफसेट) का विकल्प चुन सकते हैं। यह ऑफसेट ढांचा ग्राहकों को पूरी अवधि के दौरान प्रीमियम प्रदान करने के दबाव के बिना दीर्घकालिक स्तर पर निवेश में बने रहने में मदद करता है। यह योजना जेब से होने वाले खर्च को कम कर बचत के आड़े आने वाली बाधाओं को कम करती है, खास तौर पर तब जबकि लागत और कर (टैक्स) के कारण दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को बरकरार रखना मुश्किल लग सकता है।
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के प्रमुख- उत्पाद, विपनण, कॉर्पोरेट संचार एवं बिज़नेस मिड ऑफिस, सुजीत कोठारे ने इस बदलाव पर अपनी टिप्पणी में कहा:
“कई उपभोक्ता दीर्घकालिक स्तर पर बचत करना चाहते हैं लेकिन हिचकिचाते हैं क्योंकि इसके लिए निवेश करते रखना अक्सर बोझ बन जाता है, विशेष रूप से बढ़ती लागत और कर के मद्देनज़र। ऐसे में हम सुदृढ़ फॉर्च्यून गारंटी सुप्रीम के साथ अपने ग्राहकों के साथ बचत की ज़िम्मेदारी अपने साथ बांट कर इसे आसान बना रहे हैं। प्रीमियम ऑफसेट विकल्प को गारंटीशुदा आय के प्रावधान और अनुशासित बचत को समय के साथ सरल, विश्वसनीय और निवेश बनाए रखने में आसानी के लिए तैयार किया गया है।”
‘पावर ऑफ 6’ के साथ स्पष्टता, निश्चितता और आत्मविश्वास
फॉर्च्यून गारंटी सुप्रीम योजना ग्राहकों को पॉलिसी के नियमों और शर्तों के मुताबिक, 6% से अधिक के आकर्षक आंतरिक प्रतिफल दर (आईआरआर) के साथ गारंटीशुदा आय और अन्य गारंटीशुदा लाभ हासिल करने का विकल्प भी प्रदान करती है। ‘पावर ऑफ 6’ के नाम से जानी जाने वाली विशिष्टता, उन लोगों के लिए उपयोगी है जो भविष्य में निश्चितता और नियमित आय चाहते हैं – चाहे वह सेवानिवृत्ति के बाद की ज़रूरतों और दीर्घकालिक पारिवारिक लक्ष्यों के लिए हो या जीवन के बाद के चरणों में वित्तीय स्थिरता के लिए हो।
“पावर ऑफ 6” वेरिएंट ग्राहकों को 6% आईआरआर की आकर्षक गारंटी देकर भरोसेमंद दीर्घकालिक समाधानों पर कंपनी के फोकस को बढ़ाता है। बच्चों की शिक्षा, सेवानिवृत्ति और आय सुरक्षा जैसे जीवन लक्ष्यों की योजना बनाने वाले व्यक्तियों के लिए तैयार यह योजना वित्तीय नियोजन में अधिक आत्मविश्वास प्रदान करने के लिए सुनिश्चित लाभ को जीवन बीमा सुरक्षा के साथ जोड़ती है।
दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए तैयार
फॉर्च्यून गारंटी सुप्रीम व्यक्तिगत, गैर-लिंक्ड, गैर भागीदारी वाली जीवन बीमा बचत योजना के रूप में, पॉलिसी अवधि के दौरान जीवन सुरक्षा के साथ गारंटीशुदा लाभ प्रदान करती है और अप्रत्याशित परिस्थितियों में भी निरंतरता और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करती है। पात्र प्रीमियम को धारा 80सी के तहत कर लाभ मिलता है, जबकि परिपक्वता और बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद मिलने वाले लाभ आयकर अधिनियम की धारा 10(10डी) के तहत मौजूदा कर कानूनों के अधीन कर मुक्त है।
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस इन बदलावों के साथ उपभोक्ताओं को झिझक और लागत से संबंधित चिंता के बगैर आगे बढ़ने में मदद करना चाहती है – ताकि उन्हें अधिक आसानी, आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ दीर्घकालिक बचत के सशक्त बनाया जा सके।

