Jaipur। Jaipur आधारित प्रमुख नमक निर्माता कंपनी Goyal Salt Limited ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
Consolidated Balance Sheet के अनुसार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में परिचालन से अर्जित ₹6825.89 लाख रुपए के मुकाबले 29.20 फीसदी अधिक ₹8819.06 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में परिचालन से अर्जित ₹401.21 लाख रुपए के मुकाबले 59.04 फीसदी अधिक ₹638.07 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने ₹3.56 प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।
इसी प्रकार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में परिचालन से अर्जित ₹657.69 लाख रुपए के मुकाबले 85.94 फीसदी अधिक ₹1222.88 लाख रुपए का EBITDA अर्जित किया है।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार “Goyal Salts ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में परिचालन से EBITDA में 85.94 फीसदी और कर पश्चात शुद्ध लाभ में 59.04 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। Gujarat में नए संयंत्र के माध्यम से क्षमता विस्तार और बेहतर प्राप्तियों के कारण ऐसा संभव हुआ।”

