मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हल्की गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:19 पर Sensex 126 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,811 और Nifty 20 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,688 पर था। शुरुआती कारोबार में सरकारी बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी गई। Nifty PSU Bank करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा Nifty Pharma, Nifty Metal, Nifty Realty, Nifty Healthcare और Nifty Oil & Gas भी हरे निशान में थे। हालांकि, Nifty IT, Nifty FMCG और Nifty Financial Services लाल निशान में थे। Largecap की अपेक्षा Midcap और Smallcap शेयर हरे निशान में थे। Nifty Midcap 100 Index 114 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,940 और Nifty Smallcap 100 Index 120 अंक या 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,501 पर था।
Sensex Pack में M&M, SBI, Tata Motors Passenger Vehicle, Bharti Airtel, Sun Pharma, Tata Steel और Power Grid हरे निशान में थे। Maruti Suzuki, BEL, Titan, Eternal (Zomato), Bajaj Finance, Axis Bank, Bajaj Finserv, NTPC, Trent, Kotak Mahindra Bank, TCS, Tech Mahindra, ICICI Bank और HDFC Bank Losers थे। Choice Broking के मुताबिक, Nifty एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और गिरावट के बाद भी 25,800 के ऊपर बना हुआ है, जो दिखाता है कि बाजार में आने वाले समय में एक छोटा consolidation देखने को मिल सकता है।
Nifty के लिए support 25,600 से लेकर 25,500 पर है, जबकि रुकावट का स्तर 25,800 से लेकर 26,000 के बीच है। Broking firm ने आगे कहा कि अगर Nifty 26,000 के पार निकलता है, तो यह 26,100 से लेकर 26,300 तक जा सकता है। लगातार तीन महीनों तक बिकवाली के बाद, विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में मजबूत वापसी की है और करीब 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया। विदेशी निवेशकों की वापसी की वजह corporate आय में उछाल, अमेरिकी Fed की ओर से ब्याज दरों में कटौती करना और America-India के बीच trade deal की संभावना है।

