जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख सोलर माड्यूल निर्माता कंपनी इंसोलेशन एनर्जी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की सहायक कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को जीएसटी को छोड़कर 232.36 करोड़ रुपए का एक टर्नकी प्रोजेक्ट ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सिल्गो रिटेल लिमिटेड द्वारा कुसुम योजना के तहत राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर 54 मेगावाट एसी (70.20 मेगावाट डीसी पावर प्लांट) रेटिंग वाले ग्रिड सिंक्रोनाइज्ड सोलर पावर प्लांट के डिजाइन, विकास, इंजीनियरिंग, निर्माण, आपूर्ति और पर्यवेक्षण, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए दिया गया है।
ऑर्डर की समयावधि वित्त वर्ष 2025 से वित्त वर्ष 2027 के बीच है। गौरतलब है कि की सिल्गो रिटेल लिमिटेड भी जयपुर आधारित ज्वेलरी बिक्री क्षेत्र में कार्यरत कंपनी है और हाल ही में कंपनी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश करने की घोषणा की थी और इसके लिए सब्सिडियरी कंपनी भी निर्मित की थी।

