जयपुर। जयपुर के बगरू आधारित ‘श्री अहिम्सा नेचुरल्स लिमिटेड’ कैफीन एनहाइड्रस, ग्रीन कॉफी बीन एक्सट्रैक्ट्स और क्रूड कैफीन का अर्क निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग में आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में परिवर्तन, प्रेफरेंशियल शेयर और कन्वर्टिबल वारंट जारी कर 32.58 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर किया है।
निदेशक मंडल ने कंपनी के 1,00,800 (केवल एक लाख आठ सौ) पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है, जिनका अंकित मूल्य 10/- रुपए प्रत्येक है और प्रति इक्विटी शेयर 227/- रुपए (केवल दो सौ सत्ताईस रुपये) की कीमत पर (प्रति शेयर 217/- रुपए (केवल दो सौ सत्रह रुपये) का प्रीमियम सहित) कुल मिलाकर 2,28,81,600/- रुपए (दो करोड़ अट्ठाईस लाख इक्यासी हजार छह सौ रुपये) से अधिक नहीं होगा। यह निजी प्लेसमेंट के आधार पर प्रेफरेंशियल इश्यू के माध्यम से पब्लिक कैटेगरी में केलिन रियल्टी एलएलपी को 50,400 और गोविंद साबू एंड संस को 50,400 तक प्रेफरेंशियल शेयर जारी करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।
निदेशक मंडल ने वारंट आवंटियों को अधिमान्य आवंटन के आधार पर 227/- रुपए (दो सौ सत्ताईस रुपये मात्र) की कीमत पर कंपनी के 13,34,400 (तेरह लाख चौंतीस हजार चार सौ) वारंट जारी करने को मंजूरी दे दी है। ये वारंट (वारंट एक्सरसाइज वैल्यू) प्रत्येक वारंट 10/- रुपए अंकित मूल्य के 1 (एक) इक्विटी शेयर में परिवर्तित हो सकते हैं। कुल मिलाकर 30,29,08,800/- रुपए (तीस करोड़ उनतीस लाख आठ हजार आठ सौ रुपये मात्र) से अधिक नहीं होंगे।
प्रमोटर श्रेणी में नेमी चंद जैन को 2,19,600 तक वारंट जारी कर 4,98,49,200 रुपए और अमित कुमार जैन 2,19,600 तक वारंट जारी कर 4,98,49,200 रुपए
जुटाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।
इसी प्रकार पब्लिक श्रेणी में पूनम रानी को 3,30,000 वारंट जारी कर 7,49,10,000 रुपए जुटाने, रमन गोयल को 3,30,000 वारंट जारी कर 7,49,10,000 रुपए, एनकेए रिसोर्सेज एलएलपी को 1,32,000 वारंट जारी कर 2,99,64,000 रुपए , विमल किशोर परवाल एचयूएफ को 50,400 वारंट जारी कर 1,14,40,800 रुपए ,अर्चना अग्रवाल को 31,200 वारंट जारी कर
70,82,400 रुपए, सजल फैमिली ट्रस्ट को 21,600
वारंट जारी कर 49,03,200 रुपए जताने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। इस प्रकार कुल 13,34,400 वारंट जारी कर 30,29,08,800 रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया।

