Saturday, July 25, 2026 |
Home Banking and InsuranceSBI Life Insurance ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि के लिए 8,349 करोड़ का नया व्यवसाय Premium दर्ज किया

SBI Life Insurance ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि के लिए 8,349 करोड़ का नया व्यवसाय Premium दर्ज किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, SBI Life Insurance ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि के लिए 18,349 करोड़ का नया व्यवसाय प्रीमियम दर्ज किया, जबकि 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में यह 15,725 करोड़ था। नियमित प्रीमियम में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।  सुरक्षा (प्रोटेक्शन) पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित करते हुए, SBI Life  का प्रोटेक्शन नया व्यवसाय प्रीमियम 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि के लिए 2,211 करोड़ रहा, जो 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। व्यक्तिगत प्रोटेक्शन नया व्यवसाय प्रीमियम 371 करोड़ रहा। व्यक्तिगत नया व्यवसाय प्रीमियम 12,175 करोड़ रहा, जो 30 सितंबर 2024 को समाप्त समान अवधि की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी का कर पश्चात लाभ (PAT) 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि के लिए ?1,089 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का सॉल्वेंसी अनुपात 30 सितंबर 2025 तक 1.94 रहा, जो नियामकीय आवश्यकता 1.50 से काफी अधिक है।
SBI Life का प्रबंधित परिसंपत्ति मूल्य (AUM) भी 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,81,465 करोड़ तक पहुंच गया, जो 30 सितंबर 2024 को 4,38,954 करोड़ था। इसमें ऋण-इक्विटी अनुपात 60:40 का है और 95 प्रतिशत ऋण निवेश एएए और सॉवरेन इंस्टू्रमेंट्स में है।
कंपनी के पास 3,43,543 प्रशिक्षित बीमा पेशेवरों का विविध वितरण नेटवर्क है और देशभर में 1,154 कार्यालयों की मजबूत उपस्थिति है। इसमें प्रमुख रूप से बैंकएश्योरेंस चैनल, एजेंसी चैनल और अन्य चैनल शामिल हैं — जैसे कॉर्पोरेट एजेंट, ब्रोकर, पॉइंट ऑफ सेल व्यक्ति (POS), इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म, वेब एग्रीगेटर और डायरेक्ट बिजने।
30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि के लिए प्रदर्शन : इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम और इंडिविजुअल रेटेड प्रीमियम में क्रमश: 25.4 प्रतिशत और 22.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ निजी क्षेत्र में अग्रणी स्थान।
वार्षिकीकृम प्रीमियम इक्विवेलेंट (APE) 9,917 करोड़ रहा, जिसमें 10 प्रतिशत वृद्धि हुई।
कुल नया बीमा योग (Sum Assured) 7,11,739 करोड़ रहा, जिसमें 99त्न की वृद्धि हुई।
• 13 माह की पर्सिस्टेंसी में 70 बेसिस पॉइंट्स का सुधार।
नए व्यवसाय का मूल्य (VoNB) 2,753 करोड़ रहा, जिसमें 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
VoNB मार्जिन 27.8 प्रतिशत पर रहा।
भारतीय एंबेडेड वैल्यू (IEV) 75,997 करोड़ रही, जिसमें 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कर पश्चात लाभ (PAT) ,089 करोड़ रहा, जिसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
मजबूत सॉल्वेंसी अनुपात 1.94।
प्रबंधित परिसंपत्तियां (AUM) 4,81,465 करोड़ रहीं, जिनमें 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।
एंबेडेड वैल्यू पर परिचालन प्रतिफल 17.6 प्रतिशत रहा।

 



You may also like

Leave a Comment