Thursday, July 23, 2026 |
Home Health and LifestyleMahatma Gandhi Hospital और Scentwave Organization ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया

Mahatma Gandhi Hospital और Scentwave Organization ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर Scentwave Organization  or Mahatma Gandhi Hospital के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन अस्पताल के सिटी सेंटर राजापार्क शाखा पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जनता को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और निदान सेवाएं प्रदान करना था। सेंटवेव आर्गेनाइजेशन की संस्थापक अध्यक्ष शिवाली गुप्ता ने बताया कि इस तरीके के जांच शिविरों का आयोजन निरंतर ही संस्था के द्वारा किया जाता रहा है।
शिविर में सामान्य चिकित्सा, त्वचा रोग, ईएनटी, दंत रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग और फिजियोथेरेपी जैसे विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराए गए। डॉ. अशुतोष चतुर्वेदी, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. तरुण ओझा, डॉ. अर्दिति शर्मा, डॉ. मीता शर्मा, डॉ. कृतिका सेठी और डॉ. पुरवा पाठक सहित कई प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञता प्रदान की। शिविर दोनों दिन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चला। निशुल्क निदान सेवाओं में सोनोग्राफी, 2ष्ठ ईको, ईसीजी, ब्लड टेस्ट, टीएमटी, एक्स-रे और यूरिन टेस्ट शामिल थे, साथ ही बीपी, ब्लड शुगर और बीएमआई की निशुल्क जांच भी की गई। दवाइयों पर छूट और दंत, फिजियोथेरेपी संबंधित उपचार पर अतिरिक्त छूट प्रदान की गई। शिविर में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ सलाह तथा कॉर्पोरेट हेल्थ चेकअप पैकेजों का लाभ उठाया। शिविर में कमलनयन खंडेलवाल श्याम मोहन व्यास लवजीत पारीक नीरू शर्मा संदीप वर्मा ने प्रतिभागियों और चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार जताया।



You may also like

Leave a Comment