Wednesday, July 15, 2026 |
Home Automobileभारत की नं. 1 EV सुरक्षा के नए स्तर पर, (ए.डी.ए.एस.) ADAS के साथ Nexon EV launched

भारत की नं. 1 EV सुरक्षा के नए स्तर पर, (ए.डी.ए.एस.) ADAS के साथ Nexon EV launched

by Business Remedies
0 comments
ADAS Nexon EV launched

मुंबई। भारत के सबसे बड़े चार-पहिया ईवी निर्माता और देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति के अग्रदूत टाटा.ईवी ने आज घोषणा की कि नेक्सॉन.ईवी 45 को अब एडवांस एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स सुरक्षा तकनीक से सुसज्जित किया गया है। यह कदम न केवल सुरक्षा को एक नए स्तर पर ले जाता है बल्कि प्रीमियम ग्राहकी अनुभव को भी और बेहतर बनाता है। नई नेक्सॉन.ईवी 45 में अब रियर विंडो सनशेड और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे आकर्षक फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिससे ग्राहकों को अधिक आराम और वैल्यू प्राप्त होगी। इसके साथ ही कंपनी ने नेक्सॉन.ईवी #डार्क एडिशन भी पेश किया है, जो इस पोर्टफोलियो में स्टाइल और एक्सक्लूसिविटी का नया मानक स्थापित करता है।

नए लॉन्च के तहत नेक्सॉन.ईवी 45 एम्पॉवर्ड + ए की कीमत ₹17.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं नेक्सॉन.ईवी 45 # डार्कएडिशन और नेक्सॉन.ईवी 45 रेड # डार्कएडिशन दोनों ₹17.49 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होंगे। यानी ग्राहक केवल ₹20,000 अतिरिक्त खर्च करके एक विशेष स्टाइल एडिशन का लाभ उठा सकते हैं। ये सभी नए मॉडल्स 5-स्टार भारत-एनसीएपी रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे पूरा नेक्सॉन.ईवी लाइन-अप अब 5-स्टार सेफ्टी सर्टिफाइड हो गया है। इसके अतिरिक्त, नेक्सॉन.ईवी 45 पहले मालिक को लाइफटाइम उच्च वोल्ट बैटरी वारंटी भी प्रदान करती है, जो ग्राहकों को दीर्घकालिक भरोसा और निश्चिंतता देती है।

इस अवसर पर विवेक श्रीवास्तव, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड, ने कहा: “टाटा.ईवी में हम लगातार अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं ताकि ग्राहकों का अनुभव और भी सार्थक बन सके। नेक्सॉन.ईवी इसका उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने अपने आकर्षण और वैल्यू को समय-समय पर और ऊंचा किया है। अब ए.डी.ए.एस सुरक्षा तकनीक और # डार्क एडिशन की शुरुआत के साथ हम न केवल नेक्सॉन.ईवी को और सॉफिस्टिकेटेड एवं स्टाइलिश बना रहे हैं, बल्कि इसकी सुरक्षा और प्रीमियम पहचान को भी मजबूत कर रहे हैं। नेक्सॉन.ईवी हमारे ‘बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स’ देने के वादे का प्रमाण है और हमारे इनोवेशन-प्रधान मिशन को और गति देता है, जिससे हम मोबिलिटी इंडस्ट्री को नई दिशा देने में अग्रणी बने रहें।”



You may also like

Leave a Comment