Thursday, July 16, 2026 |
Home Corporate WorldSaboo Sodium Chloro Ltd. की बोर्ड मीटिंग में राइट इश्यू के माध्यम से 49 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर

Saboo Sodium Chloro Ltd. की बोर्ड मीटिंग में राइट इश्यू के माध्यम से 49 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर

by Business Remedies
0 comments
Saboo Sodium Chloro Ltd.

जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख ‘सूर्या’ ब्रांड के तहत नमक निर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी साबू सोडियम क्लोरो लिमिटेड की शुक्रवार 5 सितंबर को आयोजित बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने राइट इश्यू के माध्यम से 49 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर किया है। कंपनी की 32वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन शनिवार और 27 सितंबर, 2025 सुबह 11.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी)/अन्य ऑडियो विजुअल माध्यम (ओएवीएम) के माध्यम से एल-5, बी-II, कृष्णा मार्ग, सी-स्कीम जयपुर – 302001, राजस्थान पर होगी। निदेशक मंडल ने कंपनी की व्यावसायिक इकाई “संस्कार रिसॉर्ट, जयपुर” को उसकी सहायक कंपनी “संस्कार रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड” को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर विचार किया और उसे मंजूरी दे दी।



You may also like

Leave a Comment