• कर-पश्चात लाभ में साल-दर-साल के आधार पर 30% की वृद्धि
• वित्त वर्ष ’26 की पहली तिमाही में कुल आय बढ़कर 652 करोड़ रुपये हो गई
जयपुर। जयपुर स्थित एनबीएफसी, एसके फाइनेंस लिमिटेड ने 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने स्थिर परिसंपत्ति गुणवत्ता और पूंजीकरण में मज़बूती बनाए रखते हुए आय और लाभ में निरंतर वृद्धि दर्ज की है।
वित्तीय परिणाम की मुख्य बातें
परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन
• एयूएम (प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति) 30 जून, 2025 तक, 23% बढ़कर 13,668 करोड़ रुपये हो गई, जो 30 जून, 2024 के 11,141 करोड़ रुपये थी।
• ऋण वितरण 30 जून, 2025 तक, 16% यानी 2,147 करोड़ रुपये बढ़कर 13,668 करोड़ रुपये हो गया, जो 30 जून, 2024 में 1,856 करोड़ रुपये था।
• कुल आय वित्त वर्ष ’26 की पहली तिमाही में बढ़कर 652 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष ’25 की पहली तिमाही में 540 करोड़ रुपये थी।
• कर-पश्चात लाभ वित्त वर्ष ’26 की पहली तिमाही में बढ़कर 87.59 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष ’25 की पहली तिमाही में 67.42 करोड़ रुपये था।
एसके फाइनेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, राजेंद्र कुमार सेतिया ने कहा, “एसके फाइनेंस परिसंपत्ति की गुणवत्ता, पोर्टफोलियो विविधीकरण और परिचालन दक्षता पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हमें भरोसा है कि हम ठोस पूंजी और विवेकपूर्ण अंडरराइटिंग के आधार पर निरंतर विकास करते रहेंगे। हम दूर-दराज़ के इलाकों और ऋण प्रक्रिया में पीछे छूट गए क्षेत्रों विस्तार के अवसर तलाश रहे हैं।”
कंपनी के पास 30 जून, 2025 तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 650 से अधिक शाखाएं और 12000 से अधिक टीम सदस्य थे।

