Saturday, July 18, 2026 |
Home Main Newsभारत Global Players के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर के समुद्री निवेश के अवसर पेश करता है : सोनोवाल

भारत Global Players के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर के समुद्री निवेश के अवसर पेश करता है : सोनोवाल

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वैश्विक निवेशकों से भारत को निवेश और इनोवेशन हब के रूप में देखने का आग्रह किया और सरकार के 1 ट्रिलियन डॉलर के समुद्री निवेश रोडमैप पर प्रकाश डाला। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने दिल्ली में राजदूतों की राउंडटेबल मीट की मेजबानी की। इस बैठक में मुंबई में 27-31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इंडिया मैरिटाइम वीक (आईएमडब्लू 2025) 2025 से पहले सहयोग पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में, हम अपने पोर्ट, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत, सस्टेनेबल और फ्यूचर-रेडी बनाने के लिए काम कर रहे हैं और इससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग के व्यापक अवसर खुलते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ये अवसर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के समुद्री निवेश रोडमैप को खोलते हैं, जिसमें बंदरगाहों और कार्गो टर्मिनल संचालन, मल्टी-मॉडल टर्मिनल, समुद्री सेवाओं, जहाज निर्माण, शिप रीसाइक्लिंग एंड शिप रिपेयर्स, ग्रीन हाइड्रोजन हब और सस्टेनेबल शिपिंग सॉल्यूशन के विकास में संयुक्त उद्यमों की प्रबल संभावना है।” केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने भी सत्र को संबोधित किया और बंदरगाह आधुनिकीकरण, अंतर्देशीय जलमार्ग विस्तार तथा ग्रीन एंड डिजिटल शिपिंग में सुधारों पर जोर दिया तथा निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी का आग्रह किया।



You may also like

Leave a Comment