Thursday, July 23, 2026 |
Home Banking and InsuranceRBL Bank ने मनाया Kargil Vijay Diwas: Bank के कुल कार्यबल में 1 प्रतिशत सशस्त्र बलों के पूर्व कर्मी होंगे

RBL Bank ने मनाया Kargil Vijay Diwas: Bank के कुल कार्यबल में 1 प्रतिशत सशस्त्र बलों के पूर्व कर्मी होंगे

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/ मुंबई Kargil Vijay Diwas पर भारत द्वारा अपने युद्ध नायकों को सम्मानित किये जाने के बीच RBL Bank ने भी देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैंक ने संकल्प लिया कि इसके कार्यबल में 1% कर्मचारी के सिर्फ पूर्व सशस्त्र बल कर्मी होंगे। लंबी विरासत वाले संगठन के रूप में, बैंक ने पहले भी पूर्व सैन्य कर्मियों को विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं में नियुक्त किया है।
बैंक इस पहल के साथ, सशस्त्र बलों के पूर्व कर्मियों को दूसरा सार्थक करियर विकल्प प्रदान करना चाहती है, साथ ही उनके असाधारण नेतृत्व गुणों, अनुशासन, मूल्यों, प्रशिक्षण, फिटनेस और आत्म संरक्षण की सहज प्रवृत्ति (सर्वाइवल इंस्टिंक्ट) का सम्मान करते हुए उनका लाभ उठाना चाहता है।
RBL Bank के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, आर सुब्रमण्यकुमार ने कहा, कि पिछले 82 साल से भारत की यात्रा में सहभागी रही संस्था के रूप में, हम इस पहल को सशस्त्र बलों के जवानों और उनके परिवारों को समर्पित कर रहे हैं। पूर्व सैनिकों के लिए अवसर पैदा कर और अपने संगठन में उनका स्वागत कर, हम न केवल उनकी सेवा का सम्मान कर रहे हैं, बल्कि हम उनके अमूल्य कौशल और राष्ट्र की सेवा करने के अनुभव से भी लाभान्वित होंगे। हम उनके मजबूती, निष्ठा, चपलता और अनुशासन का बेहद सम्मान करते हैं। बैंक ने जिन विभागों में विभिन्न किस्म के अवसरों की पेशकश की है उनमें मुख्य व्यावसायिक संचालन, सामान्य प्रशासन, वित्तीय अपराध, जोखिम प्रबंधन, प्रौद्योगिकी, आईटी सेवाएं और आईसीटी शामिल हैं। बैंक ने नियुक्ति संबंधी विशेष कार्यक्रमों की भी योजना बनाई है, जिनसे नए कर्मचारियों को सशस्त्र बल से कॉर्पोरेट में शामिल होने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी।



You may also like

Leave a Comment