Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘PATEL CHEM SPECIALITIES LTD’ का IPO

आज खुलेगा ‘PATEL CHEM SPECIALITIES LTD’ का IPO

निवेशक 29 जुलाई 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
patel chem specialities ltd

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित पटेल केम स्पेशलिटीज लिमिटेड सेल्यूलोज और स्टार्च आधारित फार्मास्युटिकल एक्सीपिएंट्स निर्माण कार्य करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २९ जुलाई को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2008 में स्थापित, पटेल केम स्पेशलिटीज लिमिटेड सेल्यूलोज और स्टार्च आधारित फार्मास्युटिकल एक्सीपिएंट्स की एक अग्रणी निर्माता है, जो वैश्विक गुणवत्ता मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है। कंपनी का उत्पाद पोर्टफोलियो फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और खाद्य एवं पेय, सौंदर्य प्रसाधन और औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी उपयोगिता बढ़ाता है। एक मजबूत इन-हाउस आरएंडडी टीम और अनुभवी पेशेवरों की एक टीम के साथ, कंपनी उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला में अभिनव, लागत प्रभावी और अनुकूलित विशेष रासायनिक समाधान प्रदान करती है।

वित्तीय प्रदर्शन:वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने परिचालन से 69.40 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.89 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने परिचालन से 82.36 करोड़ रुपए का राजस्व और 7.66 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने परिचालन से 105.०९ करोड़़ रुपए का राजस्व और 10.57 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है।

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 10.06 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 65.31 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 35.40 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 17.53 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 14.85 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का कर्ज इक्विटी रेश्यो 0.42 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार सामान्य है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘पटेल केम स्पेशलिटीज लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 29 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 70,00,000 शेयर 82 से 84 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 58.80 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी क्यूमुलेटिव कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment