बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मुंबई आधारित ‘सेल्लोरैप इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ देश-विदेश में ऑटो कॉम्पोनेंट निर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा प्लांट एवं मशीनरी की खरीद, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास व अन्य सहायक उपकरणों की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय जुटाने, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां: 1983 में स्थापित, सेल्लोरैप इंडस्ट्रीज लिमिटेड ऑटोमोटिव और व्हाइट गुड्स क्षेत्रों के लिए कॉम्पोनेंट्स का निर्माण करती है। यह कंपनी एडहेसिव और गैर-एडहेसिव वाले कॉम्पोनेंट्स प्रदान करती है और गुणवत्ता, लागत-कुशलता और ग्राहक मूल्य पर ध्यान केंद्रित करती है। लगभग चार दशकों की विशेषज्ञता के साथ, एसके ग्रुप (सेल्लोरैप इंडस्ट्रीज और सेल्लोरैप ईपीपी) ऑटो कॉम्पोनेंट्स का एक अग्रणी निर्माता है, जो अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों के माध्यम से भारत और विश्व भर में प्रमुख ओईएम को आपूर्ति करता है।
कंपनी निम्नलिखित उत्पाद प्रदान करती है: प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग पार्ट्स (आंतरिक और बाहरी पार्ट्स) पीयू-फोम-मोल्डिंग फोम/लेबल और स्टिकर उत्पाद स्क्रीन सीलिंग पार्ट्स ईपीपी मोल्डिंग इन उत्पादों के माध्यम से कंपनी अपने उत्पाद ऑटो इंडस्ट्री और गैर-ऑटो इंडस्ट्री को प्रदान करती है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 3000 से ज्यादा एसकेयू हैं। कंपनी की गुरुग्राम, रानीपेट, कांचीपुरम और पुणे में चार विनिर्माण इकाइयाँ हैं। ये विनिर्माण इकाइयाँ केंद्रीकृत अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) और गोदामों द्वारा समर्थित उन्नत तकनीक का उपयोग करती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि इसके उत्पाद वैश्विक गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हैं।
कंपनी अपने उत्पाद 15 राज्यों में बेचती है, जिनमें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। कंपनी अपने उत्पादों का निर्यात ब्राज़ील, चीन, जर्मनी, पोलैंड और यूके जैसे देशों को भी करती है। कंपनी को अपने राजस्व का 25 फीसदी निर्यात से प्राप्त हो रहा है और कंपनी जगुआर लैंड रोवर, रेनॉल्ट, निसान और स्टेलेंटिस जैसी दिग्गज कंपनियां के लिए कंपोनेंट निर्यात कर रही है।
वित्त वर्ष 24-25 में, एसआईपीएल/ एसआईएल ने पुणे में एक नई, अत्याधुनिक सुविधा स्थापित की है और कंपनी नए अभिनव एसपीएम (विशेष प्रयोजन मशीनें) विकसित करके गुडग़ांव परिचालन को समेकित कर रही है, ताकि बढ़ती निर्यात माँगों के साथ-साथ ईवी, आईसीई और हाइब्रिड वाहनों की आगामी घरेलू माँगों को पूरा किया जा सके। 31 मार्च 2025 तक कंपनी की ऑर्डरबुक 185 करोड़ रुपए की थी।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने परिचालन से 131.77 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.86 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने परिचालन से 138.02 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.95 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने परिचालन से 162.45 करोड़ रुपए का राजस्व और 9.97 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 6.14 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 142.02 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 46.93 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 43.43 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 38 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का कर्ज इक्विटी रेश्यो 0.81 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।
प्रवर्तकों का अनुभव



आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘सेल्लोरैप इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर 25 जुलाई को खुलकर 29 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 36,48,000 शेयर 79 रुपए से 83 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 30.28 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

