Wednesday, July 15, 2026 |
Home Business Remediesफिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का ट्रेलर लॉन्च, मुम्बई में दिखी पूरी टीम

फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का ट्रेलर लॉन्च, मुम्बई में दिखी पूरी टीम

by Business Remedies
0 comments
heer express tailer launch

८ आशुतोष राणा ने दिविता जुनेजा की खुलेमन से तारीफ की
८ गुलशन ग्रोवर ने दिविता जुनेजा को कहा बेमिसाल
८ फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल
८ दर्शकों को है बेसब्री से 8 अगस्त का इंतजार
बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। ट्यूलिप एंटरटेनमेंट और दिविसा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी पारिवारिक फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का ट्रेलर भव्य रूप से मुम्बई के जुहू पीवीआर में लॉन्च किया गया। लॉन्च के कुछ ही घंटों में यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और साथ ही इसे बहुत पसंद भी किया जा रहा है।
फिल्म का निर्माण मैरी गो राउंड स्टूडियोज और क्रिएटिव स्ट्रोक्स गु्रप के सहयोग से हुआ है। निर्देशन की कमान संभाली है राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ‘ओह माय गॉड’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी सराही गई फिल्मों के निर्देशक उमेश शुक्ला ने। वहीं फिल्म के निर्माता हैं उमेश शुक्ला, आशीष वाघ, मोहित छाबड़ा और संजय ग्रोवर। ट्रेलर में हीर के सफर को दिखाया गया है, जो अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए पंजाब से लंदन तक का सफर तय करती है। हालांकि वहां पहुंचकर हीर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिन्हें पार कर वो अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करती है। इस फिल्म में अभिनेत्री दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी मुख्य भूमिका में नजर आंएगे। साथ ही आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों के लिए एक ऐसा अनुभव लेकर आई है, जो दिल को छू जाएगा और लंबे समय तक याद रहेगा। इससे पहले भी फिल्म के दो गाने ‘वे रांझणा’ और ‘डोरे-डोरे दिल पे तेरे’ रिलीज किए जा चुके हैं जो सोशल मीडिया पर छाए हुए है और रील्स के लिए ट्रेंडिग चल रहे है। इन दोनों गानों ने ही श्रेताओं के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर गुलशन ग्रोवर ने कहा कि दिविता जुनेजा बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार है। उन्होंने बताया कि बहुत-सी कलाकार जैसे – रानी मुखर्जी, कंगना रानौत, कटरीना कैफ और बिपाशा बसु आदि की डेब्यू फिल्म में भी उन्होंने काम किया हुआ है परंतु जो आत्मविश्वास और टेलेंट उन्होंने दिविता जुनेजा में देखा, वह बेमिसाल है। इस अवसर पर फिल्म के कास्ट आषुतोष राणा ने भी दिविता जुनेजा की प्रतिभा की बहुत तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर दिविता अपना काम बहुत ही मेहनत और लगन से करती थी। उनके बहुत से ऐसे शॉट्स भी हुए है जिन्हें रि-टेक भी नहीं करना पड़ा, जोकि हमारे लिए भी अचंभित रहा। उन्होंने कहा कि मैंने तो दिविता को कई बार ऐसा भी कहा कि ‘तुम तो काला टीका लगाया करो… कहीं नजर न लग जाएं तुम्हें’।
सोशल मीडिया पर भी ‘हीर एक्सप्रेस’ हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही है। फिल्म के जोनर को लेकर भी लोग अपने-अपने क्यास लगा रहे हैं। परंतु इतना तो साफ है कि ‘हीर एक्सप्रेस’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है, जो दर्शकों को हँसाएगी भी, रुलाएगी भी और साथ ही संगीत के माध्यम से उनके दिल को छू लेगी। एक लंबे समय के बाद दर्शकों को एक ऐसी फिल्म मिलने जा रही है, जो पूरे परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकती है वो भी बिना किसी झिझक के। यह फिल्म 8 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



You may also like

Leave a Comment