Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldSuratwala Royal को “California West” परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ

Suratwala Royal को “California West” परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ

by Business Remedies
0 comments
Suratwala

जयपुर। पुणे आधारित प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी सुरतवाला बिज़नेस ग्रुप लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की सहायक कंपनियों में से एक, सुरतवाला रॉयल हिल्स प्रॉपर्टीज एलएलपी को आवासीय परियोजना के निर्माण हेतु “कैलिफ़ोर्निया वेस्ट” परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी प्रमाणपत्र प्राप्त हो गया है। प्रमाणपत्र राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण (SEIAA), महाराष्ट्र द्वारा जारी किया गया है। परियोजना की भूमि का क्षेत्रफल लगभग 68,660 वर्ग मीटर है और निर्मित क्षेत्रफल 80,884.26 वर्ग मीटर रहेगा। परियोजना की लागत 335 करोड रुपए है।

कारोबारी गतिविधियां : 2008 में स्थापित, सूरतवाला बिज़नेस ग्रुप लिमिटेड एक रियल एस्टेट विकास कंपनी है जो पुणे जिले में वाणिज्यिक और आवासीय परियोजनाओं का विकास करती है। कंपनी संपत्तियों के विकास, बिक्री और रखरखाव के व्यवसाय पर केंद्रित है। सूरतवाला एक निश्चित अवधि के लिए इमारतों और बिना बिके स्थानों पर बैनर, होर्डिंग और टावर लगाने के लिए जगह किराए पर भी उपलब्ध कराता है। कंपनी के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट परियोजनाओं के विकास से प्राप्त होता है। कंपनी की परियोजनाओं में किफायती आवास और प्रीमियम आवास विकास, दोनों शामिल हैं। रखरखाव व्यवसाय के लिए, सूरतवाला बिज़नेस प्रत्येक परियोजना के मालिकों से शुल्क लेता है।



You may also like

Leave a Comment