Tuesday, July 14, 2026 |
Home Editorialमानवाधिकारों के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने वाला दिवस आज

मानवाधिकारों के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने वाला दिवस आज

by Business Remedies
0 comments

वर्तमान में डिजिटल युग में विश्व भर में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इन आपराधिक कृत्यों से लडऩे के लिए एक आधुनिक न्याय प्रणाली के विकास का जश्न मनाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज के दिन दुनिया भर में विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाएगा। रोम संविधि को अपनाने के बाद आज के दिन ही अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की कानूनी स्थापना हुई थी। यह दिवस वैश्विक समुदाय को याद दिलाता है कि न्याय, शांति और सुरक्षा के लिए एक जरूरी घटक है। यह दिन न्याय, जवाबदेही और मानवाधिकारों के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करता है। यह दिवस अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सबसे गंभीर अपराधों के लिए लोगों पर मुकदमा चलाने वाले पहले स्थायी अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की भूमिका को भी उजागर करता है। यह न्याय, पीडि़तों के अधिकारों और सबसे महत्वपूर्ण शांति के लिए खतरा पैदा करने वाले अपराधों की रोकथाम की अवधारणाओं का समर्थन करने के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के एक साथ आने का प्रतीक है। इसके अलावा यह इस बात की भी याद दिलाता है कि उत्पीडि़त और वंचित लोगों के लिए सामाजिक न्याय कितना महत्वपूर्ण है? यह अंतरराष्ट्रीय न्याय प्रणाली के प्रति राष्ट्रों और नागरिक समाज की प्रतिबद्धता के महत्व पर प्रकाश डालता है। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के सदस्य देशों की सभा ने आज के दिन ही अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। यह निर्णय 1 जून, 2010 को युगांडा के कंपाला में आयोजित रोम संविधि समीक्षा सम्मेलन में लिया गया था।



You may also like

Leave a Comment