बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरु Amazon India ने आज घोषणा की कि प्राइम डे 2025 भारत में पहली बार तीन दिन तक मनाया जाएगा। यह खास सेल 12 जुलाई की रात 12 बजे शुरू होकर 14 जुलाई की रात 11: 59 बजे तक चलेगी। इन 72 घंटों में प्राइम मेंबर्स के लिए जबरदस्त डील्स, शानदार बचत, नई लॉन्चिंग्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट का मज़ा मिलेगा, और यह सब कुछ खासतौर पर प्राइम ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। इस बार भारत में पहली बार प्राइम मेंबर्स को 24 घंटे अतिरिक्त शॉपिंग का मौका मिलेगा, जिससे वे बड़े ब्रांड्स और छोटे व्यवसायों से समान रूप से खरीदारी कर सकेंगे। साथ ही, प्रमुख बैंकिंग पार्टनर्स की ओर से मिलने वाले खास ऑफर्स का भी लाभ उठा सकेंगे। ग्राहक ICICI Bank के Credit और Debit Cards, एसबीआई क्रेडट कार्ड्स और ICव एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स पर ईएमआई के जरिए भुगतान करके 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।
इस Prime day पर प्राइम मेंबर्स को 400 से भी ज्यादा टॉप भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के हजारों नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग पर एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा, छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMB) के उत्पाद भी खास ऑफर्स के साथ उपलब्ध होंगे। तीन दिन चलने वाला यह वार्षिक उत्सव प्राइम सदस्यों के लिए शानदार डील्स, धमाकेदार एंटरटेनमेंट, जबरदस्त बचत और ढेर सारी खास पेशकशें लेकर आ रहा है। स्मार्टफोन्स, टीवी, अप्लायंसेज, फैशन और ब्यूटी, ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स, अमेजऩ डिवाइसेज़, होम व किचन प्रोडक्ट्स, फर्नीचर और बहुत कुछ, हर कैटेगरी में मिलेगा बेहतरीन शॉपिंग का अनुभव और बड़ी बचत। भारत और उभरते बाजारों के लिए प्राइम, डिलीवरी और रिटर्न्स निदेशक अक्षय साही ने कहा, “प्राइम डे हमेशा से हमारे सदस्यों के लिए एक उत्सव रहा है – जहां उन्हें नई लॉन्चिंग्स, बेहतरीन डील्स और ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट का अनुभव मिलता है, वो भी तेज़ डिलीवरी के साथ। इस साल, पहली बार हम प्राइम डे को तीन पूरे दिनों तक बढ़ा रहे हैं, जिससे हमारे सदस्यों को शॉपिंग, सेविंग और मनोरंजन का आनंद लेने के लिए और भी ज्यादा समय मिलेगा। हमें इस बार की जबरदस्त रेंज, नई पेशकशों और शानदार डील्स को लेकर बेहद खुशी है, जो हमने खासतौर पर अपने प्राइम मेंबर्स के लिए तैयार की हैं।

