Saturday, July 11, 2026 |
Home Tech WorldTechno ने 6,999 रुपये में भरोसेमंद और लंबा चलने वाला स्मार्टफोन स्पार्क गो2 लॉन्च किया

Techno ने 6,999 रुपये में भरोसेमंद और लंबा चलने वाला स्मार्टफोन स्पार्क गो2 लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

जयपुर : टेक्नो ने एक बार फिर बाजार में अपना नया स्मार्टफोन पेश करके हलचल मचा दी है। किफायती मूल्य में बेहतरीन इनोवेशन के साथ यूज़र्स को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्रदान करने के लिए टेक्नो ने स्पार्क गो2 लॉन्च किया है। यह जबरदस्त फीचर्स के साथ एंट्री-लेवल सेगमेंट में फ्लैगशिप अनुभव लेकर आया है, जो मोबाईल का एहसास बदल देगा।

स्पार्क गो 2 अविश्वसनीय रूप से कम मूल्य, यानी केवल 6,999 रुपये में सबसे जबरदस्त स्माटफोन और नैक्स्ट-जनरेशन की टेक्नोलॉजी लेकर आ रहा है। इस इनोवेशन के साथ टेक्नो की इन-हाउस एआई असिस्टैंट, एला न केवल आपके हर सवाल का जवाब देती है, बल्कि सारांश तैयार करने, इमेज बनाने और मैथ के सवाल हल करने जैसे काम भी आसानी से कर लेती है। एला अनेक भारतीय भाषाओं की सपोर्ट के साथ हर यूज़र की सहयोगी बन जाती है, और उनकी अपनी भाषा में उनसे बात करती है।

इस लॉन्च के बारे में अरिजीत तालपत्र, सीईओ, टेक्नो इंडिया ने कहा, ‘‘टेक्नो में हमारा मानना है कि अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी केवल कुछ प्रबुद्ध लोगों का विशेषाधिकार नहीं होनी चाहिए। स्पार्क गो 2 के साथ हम नैक्स्ट जनरेशन के फीचर्स, जैसे एआई असिस्टैंट, अल्ट्रा-स्मूथ 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, और नेटवर्क फ्री कॉलिंग केवल 6,999 रुपये में उपलब्ध करा रहे हैं। यह डिवाईस भारत की दैनिक परिस्थितियों के अनुरूप बनाई गई है और मजबूत, समझदार एवं समावेशी है।’’

स्पार्क गो2 दैनिक मजबूती और विश्वसनीयता के लिए बनाया गया है। इसे एसजीएस द्वारा आईपी64 डस्ट एवं वॉटर रज़िस्टैंस सर्टिफिकेशन दिया गया है। यह मानक परिस्थितियों में 4 साल तक के एश्योरेंस और लैग-फ्री परफॉर्मेंस के साथ आता है। यह डिवाईस सामान्य दैनिक चुनौतियों को आसानी से सहन करने के लिए बनाई गई है।
स्पार्क गो 2 चार सुंदर रंगों – इंक ब्लैक, वील व्हाईट, टाईटेनियम ग्रे और टुर्कोईज़ ग्रीन में उपलब्ध है। इसलिए ग्राहकों को एक प्रीमियम और आकर्षक लुक प्राप्त होता है।
स्पार्क गो 2 में 120 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का पंच होल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले लगा है, जो अपने सेगमेंट में बहुत ही स्मूथ स्क्रॉलिंग और शानदार व्यूईंग अनुभव प्रदान करता है।

स्पार्क गो 2 की एक बेहतरीन खूबी इसका फ्री लिंक ऐप है। इस फीचर की मदद से आप वहाँ से भी कॉल कर सकते हैं, जहाँ कोई मोबाईल नेटवर्क नहीं मिलता है। यह फीचर स्पार्क गो2 से स्पार्क गो2, पोवा सीरीज़ से पोवा सीरीज़ और स्पार्क गो 2 से पोवा सीरीज़ के बीच काम करता है। यह ग्रामीण इलाकों और बड़े औद्योगिक स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी फीचर है। इसके अलावा, 4जी कैरियर एग्रीगेशन 2.0 और लिंकबूमिंग वी1.0 कमजोर सिग्नल वाले क्षेत्रों में भी बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।

स्पार्क गो2 में 5000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ फोन को कभी भी बंद नहीं होने देती। टेक्नो स्पार्क गो2 भारत में प्रमुख ऑफलाईन रिटेलर्स पर उपलब्ध है। इस लॉन्च के साथ टेक्नो सभी लोगों तक इनोवेशन पहुँचाने की दिशा में बढ़ रहा है और एक बार फिर साबित कर रहा है कि शानदार टेक्नोलॉजी के लिए महंगी कीमत चुकाने की जरूरत नहीं।



You may also like

Leave a Comment