Friday, July 17, 2026 |
Home AutomobileMontra Electric ने लॉन्च किया तिपहिया वाहन ‘Super Cargo’

Montra Electric ने लॉन्च किया तिपहिया वाहन ‘Super Cargo’

by Business Remedies
0 comments
Montra Electric

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। मुरुगप्पा ग्रुप के स्वच्छ मोबिलिटी ब्रांड मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने ‘सुपर कार्गो’ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (तिपहिया वाहन) लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 4.37 लाख रुपये है।
टीआई क्लीन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जलज गुप्ता ने सुपर कार्गो को लाँच किया। नया सुपर कार्गो आकर्षक मूल्य प्रस्ताव के साथ अंतिम-मील (लास्ट माइल) 3डब्ल्यू कार्गो खंड में आमूल बदलाव लाने के लिए तैयार है। ग्राहकों को सशक्त बनाने के लिए तैयार यह वाहन बेजोड़ रेंज और शक्तिप्रदान करता है, जो विभिन्न इलाकों में अधिक कमाई और सहज प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इस मौके पर कंपनी ने 200 से अधिक सुपर कार्गो की आपूर्ति के लिए समझौता भी किया। सुपर कार्गो में 13.8 केडब्ल्यूएच की लिथियम-आयन बैटरी है जो 170 किलोमीटर की श्रेणी में ऑन-रोड रेंज प्रदान करती है। इसका ड्राइवट्रेन 23 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी के साथ 70 एनएम टॉर्क और 11 किलोवाट पीक पावर उत्पन्न करता है। 1.2 टन के कुल वाहन भार के साथ, इसे हर तरह के भार को आसानी से ले जाने के लिए बनाया गया है।



You may also like

Leave a Comment