Wednesday, July 8, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Mayasheel Ventures Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Mayasheel Ventures Limited’ का IPO

निवेशक 24 जून 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
mayasheel

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद आधारित ‘मायाशील वेंचर्स लिमिटेड’ रोड़ और हाईवे बनाने वाली प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी है। कंपनी द्वारा उपकरण/मशीनरी की खरीद के लिए वांछित पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकता का वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २४ जून को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: मई 2008 में निगमित मायाशील वेंचर्स लिमिटेड एनएचआईडीसीएल और अन्य सरकारी विभागों के लिए सडक़ें और राजमार्ग बनाती है। कंपनी एक्सप्रेसवे, राजमार्ग, फ्लाईओवर और पुल जैसी जटिल परियोजनाओं के निर्माण, परिवर्तन और विकास में संलग्न है।कंपनी ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) और बीओक्यू (बिल ऑफ क्वांटिटी) के आधार पर परियोजनाएं स्थापित एवं संचालित करती है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 127.10 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 4.75 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 131.14 करोड़ रुपए का राजस्व और 6.51 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 172.05 करोड़ रुपए का राजस्व और 11.33 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 के अंत में कंपनी की असेट 99.10 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 28.84 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 12.59 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 34.06 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.60 गुना का है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘मायाशील वेंचर्स लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 24 जून 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 58,05,000 शेयर 44 से 47 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 27.28 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 3000 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment