Tuesday, July 7, 2026 |
Home Health and Lifestyleविश्व पर्यावरण दिवस पर C K Birla Hospital एवं Jaipur Metro Rail Corporation ने हरियाली और प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया

विश्व पर्यावरण दिवस पर C K Birla Hospital एवं Jaipur Metro Rail Corporation ने हरियाली और प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/जयपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर C K Birla Hospital द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो आयोजन किए गए। 5 जून को आयोजित इन कार्यक्रमों में एक ओर हॉस्पिटल परिसर में कपड़े के बैग और पौधे वितरित किए गए, वहीं दूसरी ओर मानसरोवर Metro Station पर आमजन को तुलसी और मीठा नीम के पौधे भेंट किए गए।
500 से अधिक लोगों को दिए पौधे : C K Birla Hospital टीम एवं जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पर एक विशेष पहल की। यहां 500 से अधिक लोगों को कपड़े के बैग में तुलसी और मीठा नीम के पौधे भेंट किए गए। इस कायक्रम में जयपुर मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। हरियाली बढ़ाने और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने का यह संदेश आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय रहा।
हॉस्पिटल में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम : इस कड़ी में सी के बिरला हॉस्पिटल परिसर में सुबह ओपीडी और पीएचसी क्षेत्र में मरीजों व उनके परिजनों को कपड़े के बैग दिए गए और साथ में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छोटे-छोटे पौधे भी वितरित किए गए। वहीं बाद में डॉक्टरों और स्टाफ के साथ मिलकर हॉस्पिटल के गार्डन क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर C K Birla Hospital के वाइस प्रेसिडेंट अनुभव सुखवानी ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। हमारी यह पहल न केवल जागरूकता का माध्यम है बल्कि प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाने की एक सकारात्मक शुरुआत भी है। वहीं ग्रोथ एंड डेवलेपमेंट हेड सचिन सिंह ने कहा कि हमारी टीम हर साल पर्यावरण दिवस पर कुछ ऐसा करती है जिससे समाज में स्थायी बदलाव आए। पौधा देना केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हर घर में हरियाली और सकारात्मक ऊर्जा का आमंत्रण है। सी के बिरला हॉस्पिटल्स के इन प्रयासों को आमजन ने सराहा और बड़ी संख्या में सहभागिता दिखाई। इस अवसर पर जयपुर मेट्रो कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक (परिचालन) करण सिंह मीणा ने भी कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्वच्छ पर्यावरण आवश्यक है। हमें सिर्फ एक दिन नहीं, पूरे वर्ष इस दिशा में योगदान करना चाहिए। इस दौरान संयुक्त महाप्रबंधक (प्रशासन) बिजेंद्र सिंह शेखावत एवं जनसंपर्क अधिकारी गजेंद्र सिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment