Tuesday, July 7, 2026 |
Home Banking and InsuranceSanlam ने ShriRam AMC में रणनीतिक निवेश के साथ Indian Asset Management बाजार में प्रवेश किया

Sanlam ने ShriRam AMC में रणनीतिक निवेश के साथ Indian Asset Management बाजार में प्रवेश किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली  श्रीराम गु्रप की कंपनी Shriram Asset Management कंपनी लिमिटेड (Shriram AMC) ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट फर्म सैनलाम के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस कदम के साथ, सैनलाम ने भारत के तेजी से बढ़ते एसेट मैनेजमेंट उद्योग में अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई है।
Shriram AMC  Sanlam Emerging Markets (Mauritius) Limited (SEMM) को 38.89 लाख इक्विटी शेयरों का वरीय आवंटन पूरा किया है, जिससे 105 करोड़ की विकास पूंजी जुटाई गई है। इस आवंटन और आवश्यक ओपन ऑफर के साथ, SEMM अब भारत की पहली सूचीबद्ध एसेट मैनेजमेंट कंपनी में 23 प्रतिशत की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी रखता है और मौजूदा प्रवर्तक श्रीराम क्रेडिट कंपनी लिमिटेड (SCCL) के साथ सह-प्रवर्तक बन गया है। परिणामस्वरूप, कुल प्रवर्तक हिस्सेदारी 62.55 प्रतिशत से बढक़र 71.17 प्रतिशत हो गई है और श्रीराम एएमसी के बोर्ड का पुनर्गठन कर सैनलाम के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। इस साझेदारी का मूल उद्देश्य सभी वर्गों के ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले निवेश समाधान प्रदान करना है। यह रणनीतिक गठबंधन केवल एक वित्तीय सहयोग नहीं, बल्कि एक समान दृष्टिकोण वाली साझेदारी है, जिसमें दो विश्वसनीय संस्थाएं भारत के एसेट मैनेजमेंट बाजार में निवेशकों को सशक्त बनाने और उद्देश्य-प्रेरित वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए एक साथ आई हैं।
ShriRam AMC के MD एवं CEO कार्तिक जैन ने कहा कि यह साझेदारी केवल पूंजी तक सीमित नहीं है—यह हमारी ‘क्वांटामेंटल’ निवेश रणनीति के प्रति एक मजबूत समर्थन है, जो डेटा साइंस और मौलिक विश्लेषण का संयोजन है। सैनलाम की विशेषज्ञता के साथ हम अपनी निवेश प्रक्रिया को और परिष्कृत करेंगे और विशिष्ट ग्राहक वर्गों के लिए प्रासंगिक तथा भिन्न निवेश समाधान प्रस्तुत करेंगे। यह रणनीतिक साझेदारी हमारी रणनीति के तीन प्रमुख स्तंभों—प्रदर्शन, उत्पाद और प्लेसमेंट—को और मजबूत करेगी। Shriram Group ने अपने वित्तीय सेवाओं के पोर्टफोलियो को सशक्त और रूपांतरित करने के लिए पहले Missionv Investments LLC से भी निवेश प्राप्त किया था, जिसने 2022 में Shriram AMC में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। उस गति को आगे बढ़ाते हुए, समूह अब सैनलाम के रणनीतिक निवेश के साथ अपने एएमसी व्यवसाय को गहरा कर रहा है और एक भविष्य-प्रस्तुत और समावेशी एसेट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर रहा है।
सैनलाम इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ कार्ल रूथमैन ने कहा कि हम भारत को एक रणनीतिक विकास बाजार के रूप में देखते हैं, और ShriRam AMC के साथ हमारी साझेदारी उभरते बाजारों में निवेश उत्कृष्टता के सह-निर्माण की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ShriRam ग्रुप और सैनलाम के बीच दो दशकों से अधिक की सफल साझेदारी इस साझेदारी की नींव है—जो भरोसे और साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।
Missionv Investments  के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गौरव पटनाकर ने कहा कि हम बेहद उत्साहित हैं कि सैनलाम केवल एक निवेशक ही नहीं बल्कि सह-प्रवर्तक के रूप में भी शामिल हो रहा है। दो ऐसे प्रवर्तकों का होना जिनके पास गहराई, विशेषज्ञता और अनुभव का एक साझा इतिहास है, दीर्घकालिक मूल्य सृजन के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। 2022 में हमारे निवेश के समय से लेकर अब तक एसेट मैनेजमेंट का अवसर परिदृश्य और भी रोमांचक हो गया है। हमें यहां दीर्घकालिक मूल्य सृजन की संभावनाएं अत्यंत उत्साहजनक लगती हैं।
साझे संसाधनों और विशेषज्ञता के साथ, इस साझेदारी का उद्देश्य ऐसे निवेश समाधान तैयार करना है जो विभिन्न आय वर्गों के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करें।
वित्तपोषण, जीवन बीमा और सामान्य बीमा के क्षेत्रों में श्रीराम ग्रुप और सैनलाम के बीच दो दशकों से अधिक की सफल साझेदारी की विरासत के आधार पर यह नई पहल न केवल भरोसे को गहरा करती है, बल्कि उन पेशेवरों के लिए भी नए अवसर खोलती है जो एक नवाचार-संचालित, मूल्य-आधारित और दूरदर्शी वित्तीय ब्रांड का हिस्सा बनना चाहते हैं।



You may also like

Leave a Comment