Monday, July 27, 2026 |
Home Corporate WorldPropShop Events & Exhibitions Limited का IPO आज खुला, 29 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

PropShop Events & Exhibitions Limited का IPO आज खुला, 29 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

निवेशक 29 जुलाई 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | Mumbai आधारित PropShop Events & Exhibitions Limited ट्रेड शो और एग्जीबिशन समाधानों के व्यवसाय में संलग्न कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 29 जुलाई 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां

वर्ष 2019 में निगमित, PropShop Events & Exhibitions Limited ट्रेड शो और प्रदर्शनी बूथ समाधानों के व्यवसाय में लगी हुई है और कंपनी ग्राहकों के अनुसार और मॉड्यूलर दोनों प्रकार के एग्जिबिशन्स विकल्प प्रदान करती है। कंपनी बूथ निर्माण और संबंधित सेवाओं की आउटसोर्सिंग करती है, जो कंपनी की देखरेख में की जाती हैं, जबकि डिजाइन और अवधारणा निर्माण का कार्य कंपनी के भीतर ही तथा परियोजना-आधारित पेशेवरों के सहयोग से किया जाता है।

वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 2593 लाख रुपए का कुल राजस्व और 97 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 3056 लाख रुपए का कुल राजस्व और 219 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ तथा वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 5159 लाख रुपए का कुल राजस्व और 632.30 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2026 की 28 फरवरी 2026 तक की समाप्त अवधि में कंपनी ने 5994.39 लाख रुपए का कुल राजस्व और 646.37 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 28 फरवरी 2026 तक की समाप्त अवधि में कंपनी ने करीब 10.81 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी

PropShop Events & Exhibitions Limited का आईपीओ NSE Emerge प्लेटफार्म पर आज खुलकर 29 जुलाई 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 41,40,000 इक्विटी शेयर 65 रुपए से 69 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 28.57 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं, जिसमें कंपनी 23.05 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू ला रही है, जबकि 5.52 करोड़ रुपए के शेयर प्रवर्तकों द्वारा Offer for Sale (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी Unistone Capital Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment