Wednesday, February 4, 2026 |
Home » कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया कोटक सर्विसेज फंड

कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया कोटक सर्विसेज फंड

एनएफओ आज खुलकर 18 फरवरी 2026 को बंद होगा

by Business Remedies
0 comments
kotak

कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया कोटक सर्विसेज फंड
एनएफओ आज खुलकर 18 फरवरी 2026 को बंद होगा

मुंबई, 03 फरवरी 2026 : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC / कोटक म्यूचुअल फंड) ने कोटक सर्विसेज फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो सर्विस सेक्टर पर आधारित है।

यह नया फंड ऑफर (NFO) आज खुलेगा 18 फरवरी 2026 को बंद होगा।
इसके जरिए निवेशकों को भारत के मुख्य ग्रोथ इंजन यानी सर्विस सेक्टर में निवेश करने का मौका मिलेगा। सर्विस सेक्टर भारत की कुल अर्थव्यवस्था (GVA – ग्रॉस वैल्यू एडेड) में लगभग 55% योगदान देता है और देश की 31.5% आबादी को रोजगार देता है।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, निलेश शाह ने कहा कि, “भारत की सर्विस आधारित अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव हो रहा है। यह बदलाव लोगों की बढ़ती आमदनी, डिजिटल तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल और शहरों के तेजी से बढ़ने की वजह से आ रहा है। इन कारणों से यह बदल रहा है कि लोग चीजें कैसे खरीदते हैं, लेन-देन कैसे करते हैं और जरूरी सेवाओं का उपयोग कैसे करते हैं। कोटक सर्विसेज फंड के जरिए हमारा लक्ष्य ऐसा पोर्टफोलियो बनाना है जो भारत की सर्विस इकोनॉमी में आने वाले नए मौकों का फायदा उठा सके और निवेशकों को लंबे समय में अच्छा रिटर्न दे सके।”
कोटक सर्विसेज फंड के फंड मैनेजर, रोहित टंडन ने कहा कि, “सर्विस सेक्टर में खर्च पर आधारित और एक्सपोर्ट पर आधारित, दोनों तरह के बिजनेस शामिल हैं, जिससे इसमें स्थिरता और ग्रोथ दोनों मिलती हैं। हमारे हिसाब से सर्विस सेक्टर भारत के बाजार में मजबूती और तेजी से बढ़ने की क्षमता का बेहतरीन मेल है। कोटक सर्विसेज फंड में हम उन कंपनियों पर अधिक ध्यान देंगे जो अपने मुनाफे को बनाए रख सकती हैं, अपने बिजनेस मॉडल को बेहतर करती रहती हैं और पैसे का सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं। हमें भरोसा है कि ऐसी कंपनियों को सोच-समझ कर सेलेक्ट करने से निवेशकों को लंबे समय में बेहतर रिटर्न हासिल हो सकता है।”



You may also like

Leave a Comment