Monday, April 21, 2025 |
Home » भारत विश्व व्यापार संगठन में सुधार को लेकर अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा: सुरेश प्रभु

भारत विश्व व्यापार संगठन में सुधार को लेकर अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा: सुरेश प्रभु

by admin@bremedies
0 comments

नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने  कहा कि भारत विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सुधार को लेकर अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि संगठन वैश्विक व्यापार के लिये इंजन बना रहे। जी-20 सदस्य देशों के व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिये प्रभु अर्जेन्टीना में है। उन्होंने कहा कि स्वीकार्य सुधार एजेंडा को आगे बढ़ाने को लेकर सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिये भारत का नजरिया सकारात्मक है। वाणिज्य मंत्रालय ने प्रभु के हवाले से कहा, ‘‘जी-20 मंच के जरिये भारत इस विचार को मिशन मोड में आगे बढ़ाएगा।’’ जी-20 बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें वैश्विक मूल्य श्रृंखला, नई औद्योगिक क्रांति तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार परिदृश्य समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH