Saturday, March 14, 2026 |
Home » विदेश मुद्रा भंडार 81.95 करोड़ डॉलर घटकर 399.28 अरब डॉलर हुआ

विदेश मुद्रा भंडार 81.95 करोड़ डॉलर घटकर 399.28 अरब डॉलर हुआ

by admin@bremedies
0 comments

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह गिरा है और यह समाप्त सप्ताह में 81.95 करोड़ डॉलर घटकर 399.28 अरब डॉलर रह गया। यह 03 नवंबर 2017 को समाप्त सप्ताह के बाद का इसका निचला स्तर है। इससे पहले समाप्त सप्ताह में यह 1.19 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 400.10 अरब डॉलर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार का स्तर 17 नवंबर 2017 को समाप्त सप्ताह के बाद पहली बार 400 अरब डॉलर से नीचे आया है। इस साल 13 अप्रैल को विदेशी मुद्रा भंडार 426.08 अरब डॉलर के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट देखी जा रही है। रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 88.74 करोड़ डॉलर घटकर 375.10 अरब डॉलर पर आ गया। हालांकि, स्वर्ण भंडार 7.19 करोड़ डॉलर बढक़र 20.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 25 लाख डॉलर घटकर 2.47 अरब डॉलर तथा विशेष आहरण अधिकार 15 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.48 अरब डॉलर रह गया।



You may also like

Leave a Comment