174

मॉस्को/एजेंसी। रूस ने एक राजनयिक परिसर में तलाशी के खिलाफ विरोध दर्ज़ कराते हुए मॉस्को में नियुक्त अमरीका के शीर्ष राजनयिक को तलब किया। रूस ने कहा कि अमरीकी अधिकारी वॉशिंगटन में एक राजनयिक परिसर में तलाशी की योजना बना रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक रूसी व्यापार परिसर में तलाशी के अमेरिकी अधिकारियों के इरादे को लेकर एक विरोध पत्र सौंपा। गौरतलब है कि वॉशिंगटन स्थित व्यापार परिसर उन तीन राजनयिक इमारतों में शामिल है जिन्हें अमेरिका ने मॉस्को को खाली करने का आदेश दिया है।
