Friday, December 5, 2025 |
Home » अगस्त में यूपीआई के जरिए हुए 1.54 लाख करोड़ रुपये के 91.8 करोड़ लेनेदेन 

अगस्त में यूपीआई के जरिए हुए 1.54 लाख करोड़ रुपये के 91.8 करोड़ लेनेदेन 

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन का आंकड़ा अगस्त में पहली बार 90 करोड़ के पार गया। कुल राज्यों में स्मार्टफोन की उपलब्धता बढऩे और मर्चेंट्स के इस पेमेंट चैनल का अधिक इस्तेमाल करने से ऐसा हुआ है।

बीते दो महीने में यूपीआई ट्रांजैक्शन: एनपीसीआई के मुताबिक, अगस्त महीने में 1.54 लाख करोड़ रुपये के कुल 91.8 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुए। वहीं, जुलाई महीने में 1.46 लाख करोड़ रुपये के 82.2 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुए थे। एनपीसीआई के सीओओ प्रवीणा राय ने बताया, पिछले कुछ महीनों से टिकाऊ बनी रही कोर ग्रोथ के चलते ट्रांजैक्शंस में यह बढ़ोतरी हुई है। बड़े और छोटे, दोनों शहरों में यूपीआई के जरिए होनेवाले ट्रांजैक्शन में चौतरफा बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रेजरपे के सीईओ ने कहा, यूपीआई का इस्तेमाल काफी हद तक स्मार्टफोन की उपलब्धता और शिक्षा के स्तर पर निर्भर करता है।

बढ़ोतरी की वजह: एनपीसीआई के मुताबिक, यूपीआई ट्रांजैक्शन में वृद्धि के कई कारण रहे। कई राज्यों में इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ी है, जिसके कारण ट्रांजैक्शन में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, साक्षरता दर में बढ़ोतरी ने भी इसे बढ़ावा देने में भूमिका निभाई है।

जानकारी के अनुसार यूपीआई को अपनाने में आंध्र प्रदेश सबसे आगे रहा है, जहां अप्रैल 2019 से प्रति व्यक्ति 17 ट्रांजैक्शन की दर रही है। इसके बाद नौ ट्रांजैक्शन प्रति व्यक्ति के साथ हरियाणा का नंबर आता है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा में भी यूपीआई ट्रांजैक्शन का दर अच्छा है। छत्तीसगढ़ 0.08 ट्रांजैक्शन प्रति व्यक्ति के साथ यूपीआई के इस्तेमाल में काफी पीछे है। अप्रैल 2019 के बाद से महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति 3.6 यूपीआई  ट्रांजैक्शन हो रहा है



You may also like

Leave a Comment