हेल्थ डेस्क- स्वस्थ शरीर के लिए एक सही डाइट बहुत जरूरी है। पहले जमाने के लोगों की खुराक काफी अच्छी थी जिससे उनकी उम्र भी काफी लंबी होती थी लेकिन आजकल के लोगों की आयु बहुत कम हो गई है क्योंकि गलत खान-पीन और बदलते लाइफस्टाइल के कारण उन्हें कई तरह की बीमारियां लग जाती हैं। ऐसे में एक स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र के लिए शरीर को पोषक तत्वों की बहुत जरूरत होती है। इसके लिए दिन में कम से कम 5 बार फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए जो सेहत के लिए फायदेमंद हों।
1. सेब : सेब एक ऐसा फल है जो काफी लोगों को पंसद होता है। सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टरों के अनुसार रोजाना एक सेब खाने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। इससे पाचन शक्ति ठीक रहती है। गर्भावस्था में महिला को रोजाना सेब का सेवन करने से डिलिवरी के समय परेशानी नहीं होती।
2. शेलफिश : यह एक तरह की मछली है जो समुंद्र में पाई जाती है। इसमें काफी मात्रा में जिंक होता है जो पुरूषों की मर्दानगी बढ़ाने में मदद करता है। शेलफिश खाने से महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन संतुलित होते हैं। इसलिए दिन में 1 या 2 बार इसका सेवन करना चाहिए।
3. हरी मिर्च : हरी मिर्च का सेवन बहुत कम लोग ही करते हैं लेकिन दिन में एक बार अपने भोजन में हरी मिर्च शामिल करें। यह दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। इसके अलावा मिर्च से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
4. अनार : अनार खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। महिलाओं को रोजाना एक अनार का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे एनीमिया की समस्या ठीक होती है। इसके अलावा रोजाना अनार या इसका जूस पीने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।
