Saturday, December 6, 2025 |
Home » कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से निवेशक हुए मालामाल

कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से निवेशक हुए मालामाल

by Business Remedies
0 comments

पणजी।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  द्वारा शुक्रवार को नरम पड़ी अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए कारपोरेट जगत को तोहफा देते हुए डेढ़ लाख करोड़ रुपये की राहत वाली कई महत्वपूर्ण कर रियायतों की घोषणाएं की। वित्त मंत्री  की इन घोषणाहम लघु-बजट के रूप में भी देख सकते है। कारपोरेट कर की प्रभावी दरों करीब 10 प्रतिशत  की कटौती की जा चुकी है।  आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में गिर कर ५ प्रतिशत पर आ गयी जो पिछले ६ वर्षो का निम्नतम स्तर है।

अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए पिछले कुछ सप्ताह में सरकार का यह चौथा प्रोत्साहन पैकेज है। वित्त मंत्री ने  जिन राहतों की घोषणा की, उससे सरकारी खजाने को सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इन घोषणाओं को विकास में सहायक तथा भविष्य के अनुकूल माना जा रहा है। सीतारमण ने मौजूदा कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर की आधार दर 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत करने की घोषणा की। इससे कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर 34.94 प्रतिशत से कम होकर 25.17 प्रतिशत पर आ जाएगी। इसके साथ ही एक अक्टूबर 2019 के बाद बनने वाली तथा 31 मार्च 2023 से पहले परिचालन शुरू कर देने वाली विनिर्माण कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर की आधार दर 25 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने की भी घोषणा की गयी। इससे इन कंपनियों के लिये प्रभावी कॉरपोरेट कर की दर 29.12 प्रतिशत से कम होकर 17.01 प्रतिशत पर आ जाएगी।

 

 



You may also like

Leave a Comment