Sunday, March 8, 2026 |
Home » अगले महीने लॉन्च होगी टाटा की कॉम्पेक्ट एसयूवी ‘नेक्सन’

अगले महीने लॉन्च होगी टाटा की कॉम्पेक्ट एसयूवी ‘नेक्सन’

by admin@bremedies
0 comments

नई दिल्ली। टाटा की नई एसयूवी नेक्सन को तस्वीरों से निहारना अब बंद कीजिए, क्योंकि कंपनी जल्द ही इस कॉम्पेक्ट एसयूवी को भारतीय सड़कों पर उतार सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को सितंबर के मध्य तक भारतीय सड़कों पर उतारेगी। नेक्सन की ऑफिशियल बुकिंग जल्द शुरू की जाएगी। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने नेक्सन के पहले बैच को कंपनी के रंजनगांव प्लांट से रवाना किया था। यह जल्द ही सभी टाटा मोटर्स डीलरशिप पर उपलब्ध हो जाएगी।
। भारतीय बाजार में फोर्ड की ईकोस्पोर्ट और मारुति की विटारा ब्रेजा पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में टाटा मोटर्स की यह पहली कॉम्पेक्ट एसयूवी नेक्सन इस मार्केट में अपने लिए कैसे जगह बना पाएगी यह देखना होगा। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 6.5 लाख रुपए से 9.5 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इस कीमत पर यह ईकोस्पोर्ट और ब्रेजा दोनों को कड़ी टक्कर देगी।
टाटा मोटर्स नेक्सन के इंजन और अन्य स्पेसिफिकेशंस से पहले ही पर्दा उठा चुका है। नेक्सन में पेट्रोल और डील दोनों इंजनों में उपलब्ध होगी। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन आएगा, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। डील वेरिएंट में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर मिलेगा।



You may also like

Leave a Comment