Friday, March 13, 2026 |
Home » टाटा मोटर्स AMT टेक्नोलॉजी अपनाने पर कर रही है विचार

टाटा मोटर्स AMT टेक्नोलॉजी अपनाने पर कर रही है विचार

by admin@bremedies
0 comments

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स यात्री वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिये ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) टेक्नोलॉजी अपनाने पर गौर कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि भविष्य में कम से कम आधे यात्री वाहनों में यह टेक्नोलॉजी होगी। कंपनी ने अपने लोकप्रिय हैचबैक टिआगो में AMT टेक्नोलॉजीपेश की है। इसके अलावा टाटा मोटर्स की अगले तीन से चार महीनों में कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर का AMT वर्जन पेश करने की योजना है। वहीं जल्द आने वाली गाड़ी एसयूवी नेक्सन में भी इस टेक्नोलॉजी के उपयोग की योजना है।
टाटा मोटर्स के मार्केटिंग चीफ (पैसेंजर वाहन कारोबार) विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि, जब हमने टिआगो के टॉप वैरिएंट में AMT संस्करण पेश किया, इस मॉडल की बिक्री में उल्लेखनीय उछाल आया। आज बुकिंग होने वाले कुल टिआगो में 15 प्रतिशत से अधिक AMT संस्करण है।
उन्होंने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों के लिये AMT को और सस्ता बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत कंपनी की टिआगो के मिड सेगमेंट में इसके उपयोग की योजना है।



You may also like

Leave a Comment